देश का नया टेक्सटाइल हब बनने की तैयारी में छत्तीसगढ़

Arun Tiwari | Apr 23, 2025, 18:02 IST
Chhattisgarh is preparing to become the new textile hub of the country the sootr
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंबई के बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित सीएमएआई फैब शो 2025 में वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र में निवेश पर जोर दिया। साथ ही प्रदेश ने गारमेंट और हैंडलूम सेक्टर का केंद्र बनने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंबई के बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित सीएमएआई फैब शो 2025 में भाग लेकर राज्य में वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर जोर दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने निवेशकों और टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़े उद्योगपतियों से संवाद कर छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा हमने वस्त्र उद्योग क्षेत्र में निवेश के नए द्वार खोले हैं। इस मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार ने सीएमएआई (क्लोदिंग मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन ऑफ इंडिया) के साथ एमओयू भी साइन किया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ ने वस्त्र, गारमेंट और हैंडलूम सेक्टर में एक उभरता हुआ केंद्र बनने की दिशा में कदम बढ़ाया है।



ये खबर भी पढ़ें... भाजपा पार्षद समेत 11 को कश्मीरी व्यापारी ने सुरक्षित निकाला



नवा रायपुर में खुलेगा फैशन डिजाइन संस्थान

मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से कहा कि हमने कैबिनेट में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन डिजाइन के संस्थान को नवा रायपुर में खोलने की मंजूरी दी है। 271 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाले इस संस्थान से छत्तीसगढ़ में टैक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में चांपा की कोसा साड़ियां अपने शिल्प में बेमिसाल हैं। सीएमएआई से एमओयू और निफ्ट की स्थापना से चांपा के कोसा जैसे वस्त्रों की ब्रांडिंग, प्रमोशन में बड़ी मदद मिलेगी।



ये खबर भी पढ़ें... नक्‍सलियों ने पत्थलगढ़ी को बनाया ढाल



कपड़ा उद्योग ग्रामीण स्वरोजगार से है जुड़ा

मुख्यमंत्री ने कहा कपड़ा उद्योग प्रत्यक्ष रूप से ग्रामीण स्वरोजगार, तकनीक और कौशल विकास से जुड़ा है। नई औद्योगिक नीति में हमने इन सभी सुविधाओं का ख्याल रखते हुए, टैक्सटाइल सेक्टर से जुडे़ एमएसएमई को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। हम 1000 से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार देने वाले उद्यमों को विशेष अनुदान दे रहे हैं।



100 करोड़ के इन्वेस्टमेंट में 252 करोड़ की प्रतिपूर्ति हमारी सरकार द्वारा किया जा रहा है। टेक्सटाइल के क्षेत्र में देश में इतनी अच्छी पॉलिसी किसी भी राज्य में नहीं है। इसका लाभ कपड़ा उद्योग से जुड़े छोटे और मझोले उद्यमों को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों में उद्यम शुरू करने पर विशेष रियायतें दी गई हैं।



ये खबर भी पढ़ें... मरीजों के परिजनों से कराया जा रहा झाड़ू पोछा



साइजअप कंपनी करेगी निवेश


मुंबई में विष्णुदेव साय से SizeUp कंपनी के प्रमुख ने मुलाक़ात की। SizeUp एक तेजी से उभरती ऑनलाइन फैशन ब्रांड है, जो खासतौर पर पुरुषों और महिलाओं के लिए प्लस-साइज़ कपड़े बनाती है। इस ब्रांड के कपड़े न सिर्फ आरामदायक होते हैं, बल्कि आधुनिक फैशन के अनुरूप भी होते हैं। कंपनी की खासियत है कि यह कॉटन, लिनन और निटेड फैब्रिक से बने स्टाइलिश गारमेंट्स जैसे ड्रेस, पोलो टीशर्ट और शर्ट्स पेश करती है।



इस मुलाक़ात में कंपनी प्रमुख ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में निवेश करने का प्रस्ताव दिया और बताया कि वे राज्य में प्लस-साइज़ परिधान निर्माण की यूनिट स्थापित करना चाहते हैं। इससे राज्य को रोज़गार के नए अवसर मिलेंगे और स्थानीय युवाओं को टेक्सटाइल सेक्टर में कौशल विकास का लाभ भी मिलेगा।



ये खबर भी पढ़ें...महतारी वंदन का पैसा मत दो, अवैध रेत उत्खनन को बंद करा दो



Tags : textile | cm sai | CM said



Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Chhattisgarh
  • CM said
  • छत्तीसगढ़
  • textile
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • cm sai