भाजपा पार्षद समेत 11 को कश्मीरी व्यापारी ने सुरक्षित निकाला

Krishna Kumar Sikander | Apr 23, 2025, 17:43 IST
Share
Kashmiri businessman rescued 11 people including BJP councillor the sootr
Kashmiri businessman rescued 11 people including BJP councillor the sootr

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिला के चिरमिरी भरतपुर के 11 पर्यटक पहलगाम में हुए आतंकी हमले में बाल-बाल बच गए। सभी को स्थानीय कश्मीरी व्यापारी नजाकत अली ने सुरक्षित निकाला।

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिला के चिरमिरी भरतपुर के 11 पर्यटक पहलगाम में हुए आतंकी हमले में बाल-बाल बच गए। इनमें भाजपा पार्षद पूर्वा स्थापक, पूर्व पार्षद शिवांश जैन समेत तीन बच्चे भी शामिल थे। सभी को स्थानीय कश्मीरी व्यापारी नजाकत अली ने सुरक्षित निकाला। सभी पर्यटक 18 अप्रैल को गर्मी की छुट्टियां मनाने चिरमिरी से रवाना हुए थे। पर्यटकों में हैप्पी वधावन, अरविंद अग्रवाल और कुलदीप स्थापक अपने परिवार के साथ थे। सभी 21 अप्रैल को पहलगाम पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें... नक्‍सलियों ने पत्थलगढ़ी को बनाया ढाल

कश्मीरी नजाकत ने सुरक्षित निकाला

शिवांश जैन ने परिजनों को बताया कि वहां भू-स्खलन के बाद जाम लग गया था। सड़क पर पर्यटकों की भारी भीड़ थी। जाम के बावजूद लोग वादी के नजारे ले रहे थे। उसी समय गोलियां चलने लगी तो लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। जिसे जहां जगह मिली वहां खुद को छिपाने का प्रयास किया। इस दौरान उनके साथ चल रहे स्थानीय कश्मीरी व्यापारी नजाकत अली ने उनको वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। दरअसल, नजाकत हर साल सर्दियों में छत्तीसगढ़ के चिरमिरी आकर गर्म कपड़े बेचते हैं। चिरमिरी के सभी 11 पर्यटक उन्हीं के साथ पहलगाम के आसपास घूम रहे थे। जब फायरिंग शुरू हुई तो नजाकत स्थानीय होने का फायदा उठाया और सूझबूझ दिखाते हुए सभी की जान बचा ली। आतंकी हमले के बाद चिरमिरी से गए लोगों के परिजन काफी चिंतित हैं।

ये खबर भी पढ़ें... मरीजों के परिजनों से कराया जा रहा झाड़ू पोछा

भाजपा पार्षद भी गई थी कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, उस समय चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र से चार दोस्त अपने-अपने परिवार के साथ घूमने गए थे। इनमें शिवांश जैन, कुलदीप स्थापक, अरविंद्र अग्रवाल, हैप्पी बधावान की मित्र मंडली अपने पत्नी व बच्चों के साथ घूमने गए थे। कुलदीप स्थापक की पत्नी पूर्वा स्थापक चिरमिरी निगम में भाजपा से वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद हैं।

ये खबर भी पढ़ें... महतारी वंदन का पैसा मत दो, अवैध रेत उत्खनन को बंद करा दो

जान बचाकर दौड़ते हुए लॉज की ओर भागे

भाजपा पार्षद के परिजनों ने बताया कि आतंकवादी हमले के समय सब वहीं मौजूद थे। जब आतंकी हमला हुआ तो सब अपनी जान बचाकर दौड़ते हुए लॉज की ओर भागे। वहां से सबको सुरक्षित लाया जा रहा है। शिवांश जैन की माँ का कहना है कि घटना की सूचना साढ़े तीन बजे मिली थी। इसके बाद उनलोगों से बात हुई तो पता चला कि सब सुरक्षित होटल में है। वही, इनके दोस्त से फोन पर बात हुई तो बताया कि महिला पुरुष को अलग अलग लाया गया। सभी सुरक्षित श्रीनगर पहुंच गए।

ये खबर भी पढ़ें... कलेक्ट्रेट के सामने वन विभाग बेच रहा एक्सपायरी खाद्य पदार्थ

Tags : kashmiri | businessman | rescued | BJP Councillor | manendragarh | CG News | मनेंद्रगढ़ न्यूज | छत्तीसगढ़ की खबर

Tags:
  • CG News
  • मनेंद्रगढ़ न्यूज
  • manendragarh
  • व्यापारी
  • पार्षद
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • कश्मीर
  • businessman
  • kashmiri
  • rescued
  • BJP Councillor
  • भाजपा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती