सरपंच ने BJP विधायक को फंसाया, महिलाओं का हंगामा..पुलिस फोर्स ने बचाया

Marut raj | Dec 16, 2024, 11:40 IST
Chhattisgarh Mahtari statue unveiling uproar Takhatpur Bilaspur the sootr
Chhattisgarh Mahtari statue unveiling uproar : महिला का कहना था कि प्रतिमा के निर्माण में नारी शक्ति स्व सहायता समूह की महिलाओं का विशेष योगदान दिया था।

Chhattisgarh Mahtari statue unveiling uproar : छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के अनावरण पर हंगामा होने का मामला सामने आ रहा है। हंगामा इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस फोर्स बुलाना पड़ा। मामला बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र का है।



चर्च तोड़कर हिंदू बनाएंगे मंदिर, मिशनरियों ने 66000 लोगों को बनाया ईसाई



इस बात से नाराज थीं महिलाएं

जानकारी के अनुसार स्वसहायता समूह की महिलाओं को बुलाए बगैर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण कर दिया गया। इससे नाराज महिलाओं ने हंगामा मचा दिया। महिलाओं ने बीजेपी विधायक धर्मजीत सिंह को खरी-खोटी सुनाई और चक्काजाम कर दिया।



275 करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन वालीं 2 फर्जी कंपनियां रायपुर में पकड़ीं



इसके चलते पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूल गए और लाइन से अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। बाद में नाराज महिलाओं ने गांव की छोटी बच्ची से छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण कराया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान सरपंच ने महिलाओं से माफी भी मांगी।



बच्ची के शव से रेप करने वाले को राहत, क्योंकि ऐसा करना क्राइम नहीं है



रिलायंस स्मार्ट बाजार पर जुर्माना,खरीदारी करते समय आप भी ये जरूर देखें



सरपंच सहित स्थानीय लोगों को नंबर बढ़वाना पड़ गया भारी

जानकारी के अनुसार गनियारी गांव के बस स्टैंड के पास पंचायत भवन का निर्माण काराया गया है। यहीं पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। रविवार को पंचायत भवन के लोकापर्ण कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक धरमजीत सिंह मुख्य अतिथि थे। दोपहर करीब तीन बजे पंचायत भवन का लोकापर्ण किया।



इसी दौरान सरपंच सहित स्थानीय लोग विधायक के सामने अपना नंबर बढ़ाने उन्हें प्रतिमा के अनावरण के लिए ले गए। सरपंच और विधायक मौके पर पहुंचे ही थे कि इससे पहले कुछ लोगों ने प्रतिमा का लोकापर्ण कर दिया।



अफसरों के फूले हाथ पांव

महिलाओं का आक्रोश इतना भड़क गया कि वह किसी की बात मानने के लिए तैयार नहीं थी। मौके पर एएसपी अर्चना झा, एसडीओपी नुपुर उपाध्याय ने उन्हें समझाइश देने की कोशिश की। इसके बाद आसपास के सभी थानों के टीआई के साथ ही पुलिस लाइन से एक्स्ट्रा बल बुलाया गया। तब तक महिलाओं ने सड़क को घेर लिया था। भीड़ से किसी तरह विधायक के काफिले को बाहर निकाला गया, जिसके बाद विधायक धर्मजीत सिंह वहां से रवाना हो गए।



FAQ

  1. छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के अनावरण पर महिलाओं ने क्यों हंगामा किया ?
    स्वसहायता समूह की महिलाओं को प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया था, जबकि प्रतिमा के निर्माण में उनका विशेष योगदान था। इस उपेक्षा से नाराज होकर महिलाओं ने हंगामा किया और चक्काजाम कर दिया।
  2. हंगामे को शांत कराने के लिए क्या कदम उठाए गए ?
    नाराज महिलाओं को शांत करने के लिए पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल बुलाया गया। बाद में गांव की एक छोटी बच्ची से प्रतिमा का अनावरण कराया गया और सरपंच ने महिलाओं से माफी मांगी, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
  3. सरपंच की हरकतों से महिलाओं की नाराजगी का क्या कारण था ?
    सरपंच ने विधायक के सामने अपना नंबर बढ़ाने की कोशिश की और प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में महिलाओं को बुलाने या सम्मानित करने की कोई व्यवस्था नहीं की। इससे महिलाएं नाराज होकर सड़कों पर उतर आईं।


Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • Bilaspur News
  • बिलासपुर न्यूज
  • विधायक धर्मजीत सिंह
  • छत्तीसगढ़ में लगाई छत्तीसगढ़ महतारी प्रतिमा
  • bilaspur news in hindi
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today