CG Weather Update : सरगुजा छोड़ सभी जिलों में मानसून एक्टिव, दो दिन तक झमाझम होगी बारिश

Deeksha Nandini Mehra | Jun 22, 2024, 07:33 IST
CG Weather Update
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में 22 जून को भारी
बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश के साथ कई इलाकों में आंधी के साथ बिजली गिरने की आशंका भी है।

Chhattisgarh Weather Update Today : छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग को छोड़कर अन्य जिलों में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन ( 23 और 24 जून ) तक भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। इसको लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। वहीं रायपुर में भी तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। Raipur IMD



e51dd709-5c7

CG Weather Update | छत्तीसगढ़ का मौसम |



मौसम विभाग ने बताया कि मानसून रायपुर और दुर्ग संभाग से आगे बढ़कर बिलासपुर के पेंड्रा, कोरबा और रायगढ़ तक सक्रिय हो गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्‍य में अनेक स्‍थानों पर मध्‍यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है।



ये खबर पढ़िए ...Chhattisgarh : एसीबी की बड़ी कार्रवाई , एसडीएम सहित 4 लोग 50 हजार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार , इसलिए मांगी थी घूस



24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश


मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार बीते 24 घंटे में रायपुर के लालपुर में सबसे अधिक बारिश हुई है। यहां शुक्रवार को 26.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है।



सबसे कम 5.0 मिमी बारिश अंबिकापुर में दर्ज की गई है। रायपुर के माना एयरपोर्ट (स्वामी विवेकानन्द अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा) में 22.5, बिलासपुर में 25.7, पेंड्रा में 15.8, दुर्ग में 15. 6 और राजनांदगांव में 12.6 मिमी बारिश हुई है।



ये खबर पढ़िए ...बृजमोहन अग्रवाल का इस्तीफा मंजूर, रायपुर दक्षिण में उपचुनाव की अधिसूचना जारी



ur IMD | छत्तीसगढ़ में बारिश



ये खबर पढ़िए ...रामलला आरती Live : पूर्णिमा तिथि पर रामलला का विशेष शृंगार, घर बैठे कीजिए दर्शन



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



छत्तीसगढ़ में मॉनसून एक्टिव



Tags:
  • छत्तीसगढ़ का मौसम
  • छत्तीसगढ़ में बारिश
  • Raipur IMD
  • CG Weather Update
  • छत्तीसगढ़ में मॉनसून एक्टिव