CG Weather Update : सरगुजा को छोड़ भीगेगा प्रदेश, जानें आज के मौसम का हाल

Deeksha Nandini Mehra | Jun 14, 2024, 08:48 IST
CG Weather Update
छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में आज हीट वेव चलने की आशंका है। वहीं बस्तर समेत बीजापुर और रायपुर के शेष हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है।

Chhattisgarh Weather Update toady : छत्तीसगढ़ के बस्तर- रायपुर समेत कई जिलों में बारिश आज बारिश होगी। वहीं मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में अगले 2 दिन तक हीटवेव चलने की चेतावनी दी है। प्रदेश में अगले 48 घंटे के दौरान मानसूनी गतिविधियां बढ़ेंगी। दो से तीन दिन में बस्तर समेत बीजापुर और रायपुर के शेष हिस्से में मानसून सक्रिय हो जाएगा।



ये खबर पढ़िए ...Chhattisgarh Train Cancelled : छत्तीसगढ़ रूट की 50 ट्रेन कैंसिल, 19 जून से 10 जुलाई तक रहेंगी प्रभावित



आज कैसा रहेगा मौसम


छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार रायपुर जिले के एक दो जगहों पर आज बारिश होगी। वहीं गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद में हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं।



बालोद, राजनांदगांव के अलावा बस्तर संभाग के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगामी 3 दिनों में अधिकतम तापमान में एक से दो 2 डिग्री की वृद्धि होगी।



ये खबर पढ़िए ...CM बोले , मुझे ही नकली खाद मिला तो किसानों का क्या हाल होगा



सरगुजा तपा और बीजापुर- बस्तर में राहत की बारिश


प्रदेश में बीते दिन गुरुवार को सरगुजा, कोरबा और बलरामपुर में अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और बस्तर में अधिकतम तापमान 30 से 31 के बीच में रहा। देर शाम इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हुई।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Chhattisgarh weather update today | CG Weather Update | सरगुजा में हीटवेव अलर्ट



Tags:
  • छत्तीसगढ़ मौसम
  • CG Weather Update
  • Chhattisgarh weather update today
  • सरगुजा में हीटवेव अलर्ट