नक्सली पुनर्वास योजना : छत्तीसगढ़ में माओवादियों के लिए सरेंडर और पैरोल प्लान, डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बड़ा एलान

Umeshwari Baghel | Apr 03, 2026, 16:59 IST
chhattisgarh-naxalite-rehabilitation-new-policy-jail-parole
छत्तीसगढ़ सरकार अब जेल में बंद माओवादी नक्सलियों के पुनर्वास की योजना बना रही है। इस पहल से माओवादियों को मुख्यधारा में वापस लाने और राज्य में शांति स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।

NEWS IN SHORT

  • नक्सलियों के लिए नई पुनर्वास नीति
  • जेल में बंद माओवादियों को मिलेगा नया मौका
  • सरकार की पुनर्वास योजना एक शानदार पहल
  • पैरोल पर जेल से बाहर आएंगे माओवादी शुरू होगा नया जीवन
  • छत्तीसगढ़ में शांति की ओर एक महत्वपूर्ण कदम

NEWS IN DETAIL

Raipur : सरकार ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवादके खिलाफ अपनी लड़ाई को और मजबूत करते हुए माओवादियों के पुनर्वास के लिए नक्सली पुनर्वास योजना शुरू की है। पिछले दो वर्षों में माओवादियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशनों में 500 से अधिक नक्सलियों की मौत हो चुकी है, वहीं 3 हजार से अधिक माओवादी पुनर्वास के तहत मुख्यधारा में लौट चुके हैं। अब सरकार की योजना है कि नक्सल मामलों में जेल में बंद माओवादी भी पुनर्वास के लाभ से लाभान्वित हो सकें।



जेल में बंद माओवादी होंगे पुनर्वास का हिस्सा

छत्तीसगढ़ सरकार अब उन नक्सलियों के पुनर्वास की योजना पर काम कर रही है, जो जेल में बंद हैं और जो मामूली घटनाओं में शामिल थे। इन माओवादियों के मामलों को फिर से खोला जाएगा, और उन्हें पुनर्वास का मौका दिया जाएगा। इस पहल के साथ, सरकार का उद्देश्य नक्सलवाद की जड़ें खत्म करना है, जिससे राज्य में शांति बनी रहें।



पुनर्वास नीति केवल कागजी काम नहीं

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा है कि सरकार की पुनर्वास नीति सिर्फ कागज का पुलिंदा नहीं है। इसमें बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसी योजनाओं को भी शामिल किया गया है। उनका मानना है कि अगर जंगल से लौटे माओवादी सामाजिक जीवन में मिलकर सामान्य जीवन जी सकते हैं, तो जेल में बंद माओवादी भी ऐसा कर सकते हैं। इसके अलावा, जिन माओवादियों ने पहले ही पुनर्वास किया है, वे अब जेल में बंद माओवादियों को इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे।



जेल से पैरोल पर बाहर आएंगे माओवादी

सरकार उन माओवादियों को पैरोल पर निकालकर पुनर्वास केंद्रों में लाएगी। यहां उन्हें उनके परिवार और मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा। बाद में, पुनर्वास केंद्रों में रहने के बाद, उनकी जमानत पर विचार किया जाएगा, और वे सामान्य जीवन जीने के लिए स्वतंत्र होंगे। यह पहल माओवादी प्रवृत्तियों को समाप्त करने और समाज में फिर से उन्हें एक सामान्य सदस्य बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।



सामाजिक बदलाव की ओर एक और कदम

इस योजना का उद्देश्य सिर्फ माओवादी कार्यकर्ताओं का पुनर्वास नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ को एक शांतिपूर्ण राज्य बनाना भी है, जहाँ नक्सलवाद की पूरी तरह से ख़त्म हो। सरकार का मानना है कि इस कदम से राज्य में एक सकारात्मक बदलाव आएगा, और आने वाले दिनों में नक्सलवाद की चुनौतियाँ कम होती जाएंगी।



नक्सलवाद पर नियंत्रण के बाद भी बस्तर में हाई अलर्ट; 40 हजार जवान तैनात रहेंगे



31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त होगा मुझे नहीं होता था विश्वास- विजय शर्मा



भूपेश बघेल सरकार ने माओवादी आतंक को संरक्षण दिया, शाह बोले- 31 मार्च से पहले देश पूरी तरह नक्सल मुक्त होगा



झीरम घाटी हमले के मास्टरमाइंड के सरेंडर पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बयान, बोले- 80% नक्सलवाद खत्म



Tags:
  • डिप्टी सीएम विजय शर्मा
  • छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • नक्सलवाद
  • नक्सली पुनर्वास योजना