नक्सलवाद पर नियंत्रण के बाद भी बस्तर में हाई अलर्ट; 40 हजार जवान तैनात रहेंगे
Arun Tiwari | Apr 02, 2026, 13:39 IST
bastar-security-forces-deployment-naxal-area-new-police-stations-news
बस्तर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 10 नए पुलिस थाने खोले जा रहे हैं, और 4 हजार से अधिक जवान तैनात किए जाएंगे। नक्सल गतिविधियों पर काबू पाने के लिए जंगलों में ऑपरेशन और सर्च अभियान जारी रहेगा।
Bastar : नक्सलवाद पर काबू पाने के दावों के बीच भी बस्तर में सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की ढील नहीं दी जा रही है। बस्तर के पुलिस अफसरों ने साफ किया है कि फिलहाल केंद्रीय सुरक्षा बलों के करीब 40 हजार जवान क्षेत्र से नहीं हटाए जाएंगे। अगले छह महीनों तक जमीनी हालात की लगातार समीक्षा की जाएगी, जिसके बाद रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी और उसी आधार पर आगे की रणनीति तय होगी।
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए हाई अलर्टबस्तर संभाग में 10 नए पुलिस थाने खोले जा रहे हैं। इन थानों में बस्तर फाइटर्स के 4 हजार से अधिक जवानों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही जिन थानों में पहले से बल की कमी है, वहां भी अतिरिक्त जवान भेजे जाएंगे। स्थानीय परिस्थितियों से परिचित जवानों की तैनाती से सुरक्षा तंत्र को और प्रभावी बनाने पर जोर है।
जंगलों में ऑपरेशन और
नक्सल गतिविधियों में कमी के बावजूद सुरक्षा बल जंगलों में लगातार सक्रिय रहेंगे। नियमित गश्त के साथ-साथ नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियारों की तलाश और उन्हें निष्क्रिय करने पर फोकस रहेगा। बम निरोधक अभियान भी लगातार चलते रहेंगे।
सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कांकेर और नारायणपुर जैसे संवेदनशील जिलों में नए थाने खोलने की मंजूरी दी है। इसके अलावा पहले से स्वीकृत थानों की स्थापना भी जारी है, जिससे पूरे बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा का दायरा बढ़ेगा।
सुरक्षा बल गांवों में जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करेंगे। आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी, ताकि दोबारा सक्रियता की संभावना को रोका जा सके।
प्रशासन का कहना है कि हालात सामान्य बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की मौजूदगी जरूरी है। इसलिए फिलहाल फोर्स हटाने को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं की जाएगी और हर निर्णय सोच-समझकर लिया जाएगा।
31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त होगा मुझे नहीं होता था विश्वास- विजय शर्मा
छत्तीसगढ़ से सशस्त्र नक्सलवाद खत्म, गृहमंत्री विजय शर्मा का आधिकारिक ऐलान
छत्तीसगढ़ में बस्तर फाइटर्स: नक्सलवाद के खिलाफ राज्य की नई पहल
सुकमा में नक्सलवाद की कमर टूटी; 29 नक्सलियों ने एक साथ डाले हथियार
10 नए थानों से मजबूत होगा सुरक्षा ढांचा
जंगलों में ऑपरेशन और सर्च अभियान जारी
संवेदनशील इलाकों में खुलेंगे नए थाने
जनजागरण और निगरानी पर भी जोर
जल्दबाजी में नहीं होगा कोई फैसला
31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त होगा मुझे नहीं होता था विश्वास- विजय शर्मा
छत्तीसगढ़ से सशस्त्र नक्सलवाद खत्म, गृहमंत्री विजय शर्मा का आधिकारिक ऐलान
छत्तीसगढ़ में बस्तर फाइटर्स: नक्सलवाद के खिलाफ राज्य की नई पहल
सुकमा में नक्सलवाद की कमर टूटी; 29 नक्सलियों ने एक साथ डाले हथियार
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman