नक्सलियों का सुरक्षाबलों के कैंप पर हमला, नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव में है कैंप

Marut raj | Sept 14, 2024, 09:19 IST
Share
Chhattisgarh Naxals attack security force camp the sootr
Chhattisgarh Naxals attack security force camp the sootr

जगरगुंडा क्षेत्र के पूवर्ती गांव में CRPF, DRG, STF और कोबरा का संयुक्त कैंप है। इसी कैंप पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। पूवर्ती नक्सली कमांडर हिड़मा का गांव है।

रायपुर. छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के कैंप पर हमला कर दिया है। घटना सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर शुक्रवार देर रात की है। नक्सलियों द्वारा जंगल की ओर से जमकर गोलीबारी की गई। हालांकि, जवानों की जवाबी कार्रवाई में नक्सली भाग निकले। हमले में दोनों ही पक्ष में से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

10-15 मिनट तक मुठभेड़ चलती रही

जानकारी के अनुसार जगरगुंडा क्षेत्र के पूवर्ती गांव में STF , CRPF, DRG और कोबरा का संयुक्त कैंप खोला गया है। पूवर्ती नक्सली कमांडर हिड़मा का गांव है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात नक्सलियों ने जंगल की ओर से कैंप पर हमला कर दिया। नक्सलियों की ओर से जमकर फायरिंग की गई।

नक्सलियों के इस अचानक हुए हमले के बाद जवानों ने भी मोर्चा खोल लिया। उनकी ओर से नक्सलियों की फायरिंग की मुंहतोड़ जवाब दिया गया। तकरीबन 10-15 मिनट तक मुठभेड़ चलती रही। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग निकले। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों की ओर से इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने दो को फांसी पर लटकाया

जानकारी के अनुसार भैरमगढ़ क्षेत्र के जप्पेमरका इलाके में नक्सलियों ने दो दिन पहले जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों की जान ले ली। ग्रामीण माड़वी सूजा व पोड़ियामी कोसा को फांसी की सजा सुनाकर उनकी हत्या कर दी गई। नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने दो ग्रामीणों की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

बताया जा रहा है कि मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों को फांसी की सजा दी है। घटना के दो दिनों बाद नक्सलियों की ओर से फांसी पर लटके दो युवकों की तस्वीर जारी की गई तब मामले का खुलासा हुआ है।

Tags:
  • CG News
  • छत्तीसगढ़ नक्सली इलाका
  • ​​​​​​​Chhattisgarh Naxal attack
  • छत्तीसगढ़ नक्सली
  • chhattisgarh naxal attack news
  • cg news hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा