इंक्रिमेंट के बावजूद शिक्षक-कर्मचारियों को मिला कम वेतन, जानिए क्या है वजह
रायपुर। ई कोश में सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं होने की वजह से छत्तीसगढ़ के लाखों कर्मचारियों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। इंक्रीमेंट के बावजूद शिक्षक और कर्मचारियों को कम सैलरी मिली है। इस पर कर्मचारी नेता ने शासन से लापरवाह कर्मचारियों पर जिम्मेदारी तय करके उनपर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पढ़ें: ऑटोनॉमस कॉलेजों की सीटें फुल,अब पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा सरकारी कॉलेजों में एडमिशन
"इंक्रिमेंट के बावजूद मिला कम वेतन"छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने इस पर बयान देते हुए कहा कि "ई-कोश में सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं होने की वजह से इंक्रीमेंट के बाद भी कम वेतन मिला, संचालनालय कोश लेखा और पेंशन के लापरवाही की वजह से जुलाई महीने में कर्चारियों के वेतन से अधिक कटौती हुई है। पिछले बेसिक पर ही HRA बनाया गया। साफ्टवेयर में इसमें भी संशोधन नहीं किया गया"।"तय की जाए जिम्मेदारी"संजय ने कहा कि "लाखों शिक्षकों और कर्मचारियों को कम वेतन मिल गया है। गड़बड़ी करने वालों पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाए। जुलाई सरकारी कर्मचारियों के इन्क्रीमेंट का महीना होता है। कर्मचारी बड़ी शिद्दत से इसके इंतजार में रहते हैं कि, जुलाई के वेतन में उन्हें इन्क्रीमेंट लगकर मिलेगा। इस बढ़े हुए वेतन से कर्मचारियों के साथ ही उनके परिवार के बच्चों की भी उम्मीदें जुड़ी रहती हैं"।"पीएफ खाते में जमा हुई रकम"संजय ने आगे कहा कि "इस बार छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के खाते में जुलाई महीने का वेतन तो आया, डीडीओ की ओर से इंक्रिमेंट भी लगाया गया, लेकिन हर महीने कटने वाले प्रोविडेंट फंड की राशि जो मूल वेतन का 12 फीसदी थी, उसे बिना कर्मचारी की सहमति लिए 15.3 प्रतिशत की दर से काट लिया गया। इस वजह से कर्मचारियों को जुलाई माह में मिलने वाला वेतन वृद्धि का लाभ खाते में नहीं मिल पाया। बढ़ी हुई राशि उनके CGPF खाते में जमा हो गई"। |
पढ़ें: छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री अब डिजिटल, व्हाट्सएप और डीजी लॉकर से मिलेंगे दस्तावेज
HRA में भी गड़बड़ी
पढ़ें: केरल सांसदों का डेलिगेशन फिर छत्तीसगढ़ में, ननों की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन
कर्मचारियों को हुआ आर्थिक नुकसान
इससे कर्मचारी को आर्थिक नुक्सान हुआ। क्योंकि रकम छोटी है तो इसका डीडीओ की ओर से एरियर भी नहीं दिया जाता। जैसे किसी कर्मचारी का मूल वेतन में 1000 रुपये का वेतन वृद्धि लगा तो उसे मिलने वाला 7% मकान किराया भत्ता में भी 70 रुपए का इजाफा होता है, जो कि नहीं दिया गया।
Tags : Chhattisgarh News | CG News | employees news | sarkari karmchari news today | increment | salary increment | Salary | pay | pension | Teachers | employees | Provident Fund | छत्तीसगढ़ न्यूज | सीजी न्यूज not present in content