CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

Umeshwari Baghel | Apr 20, 2026, 20:42 IST
chhattisgarh-top-news-latest-updates
जशपुर प्लेन क्रैश की खबर निकली अफवाह, कोई साक्ष्य नहीं मिला, अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, बादाम कांड में फाइल दबाने वाले दो अधिकारी सस्पेंड

जशपुर प्लेन क्रैश की खबर निकली अफवाह, कोई साक्ष्य नहीं मिला

top news of chhattisgarh :जशपुर में सोमवार को नारायणपुर क्षेत्र में पहाड़ियों से धुआं उठने की सूचना मिली थी। इसके बाद कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने विस्फोट की आवाज नहीं सुनी। पूरी खबर पढ़े के लिए क्लिक करें



(Amit Jogi) अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

CG News : Jaggi Murder Case :अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से सोमवार को कोई अंतरिम राहत नहीं मिली। कोर्ट ने उनकी दो याचिकाओं को एक साथ टैग करते हुए अगली सुनवाई 23 अप्रैल 2026 को निर्धारित की है। इस दिन सरेंडर आदेश पर रोक को लेकर भी अहम सुनवाई होगी। पूरी खबर पढ़े के लिए क्लिक करें



बादाम कांड में फाइल दबाने वाले दो अधिकारी सस्पेंड

(बादाम कांड बिलासपुर)बिलासपुर में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अधिकारियों ने नामांतरण की फाइल को एक साल तक दबाकर रखा। जब पीड़ित युवक तोरण साहू ने दफ्तर में बादाम बिखेर कर अधिकारियों से काम जल्दी करने की नसीहत दी, तो इसका वीडियो वायरल हो गया। पूरी खबर पढ़े के लिए क्लिक करें



रीएजेंट घोटाले में तीन कंपनियों ने मिलकर बनाया कार्टेल

cg news aj ki :छत्तीसगढ़ के हमर लैब योजना में एंटी करप्शन ब्यूरो ने सीजीएमएससी घोटाले में 10 आरोपियों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दायर की। तीन कंपनियों ने मिलकर टेंडर प्रक्रिया में कार्टेल बना कर राज्य को 550 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया। पूरी खबर पढ़े के लिए क्लिक करें



करेंसी टावर की लिफ्ट में फंसी छत्तीसगढ़ की ACS ऋचा शर्मा

cg news hindi :छत्तीसगढ़ की ACS ऋचा शर्मा करेंसी टावर रायपुर में लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं। घटना के दौरान लिफ्ट में रोशनी और हवा की व्यवस्था नहीं थी, इमरजेंसी अलार्म सिस्टम भी काम नहीं कर रहा था। घटना के दौरान अधिकारी घबराहट और घुटन के चलते रो पड़ीं। पूरी खबर पढ़े के लिए क्लिक करें



Tags:
  • CG News
  • Amit Jogi
  • Jaggi Murder Case
  • cg news hindi
  • top news of chhattisgarh
  • cg news aj ki
  • बादाम कांड बिलासपुर