करेंसी टावर की लिफ्ट में फंसी छत्तीसगढ़ की ACS ऋचा शर्मा, रोते हुए अधिकारियों को किया फोन

Harrison Masih | Apr 20, 2026, 11:16 IST
Share
raipur-currency-tower-acs-richa-sharma-trapped-in-lift
raipur-currency-tower-acs-richa-sharma-trapped-in-lift

छत्तीसगढ़ की ACS ऋचा शर्मा करेंसी टावर रायपुर में लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसी रहीं। घटना के दौरान लिफ्ट में रोशनी और हवा की व्यवस्था नहीं थी, इमरजेंसी अलार्म सिस्टम भी काम नहीं कर रहा था। घटना के दौरान अधिकारी घबराहट और घुटन के चलते रो पड़ीं।

News In Short

  • ACS ऋचा शर्मा करेंसी टावर की लिफ्ट में 20 मिनट तक फंसी रहीं।
  • लिफ्ट में रोशनी, हवा और इमरजेंसी सिस्टम की सुविधा नहीं थी।
  • घबराहट के कारण ACS की हालत बिगड़ गई और वे रो पड़ीं।
  • अंदर से फोन कर प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई।
  • पहले भी टावर में लिफ्ट फंसने की घटनाएं हो चुकी हैं।

News In Details

रायपुर एयरपोर्ट मार्ग स्थित श्रीराम मंदिर चौक के पास बने करेंसी टावर में आज सुबह एक बड़ा हादसा टलते-टलते रह गया, जब छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी (ACS) ऋचा शर्मा करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं।

श्रीराम मंदिर चौक (VIP रोड चौक) की यह घटना सुबह लगभग 6:30 बजे की बताई जा रही है, जब वे लिफ्ट का उपयोग कर रही थीं। इसी दौरान तकनीकी खराबी के चलते लिफ्ट अचानक रुक गई और वे अंदर फंस गईं। बताया गया कि लिफ्ट में न तो पर्याप्त रोशनी थी और न ही हवा की उचित व्यवस्था, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

रोते हुए अधिकारियों को किया फोन

लिफ्ट के अंदर लंबे समय तक फंसे रहने के कारण ACS ऋचा शर्मा घबराहट में आ गईं और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार वे काफी परेशान हो गईं और रोने लगीं। स्थिति बिगड़ने पर उन्होंने अंदर से ही प्रशासनिक अधिकारियों को फोन कर सूचना दी।

इसी दौरान उन्होंने उर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव को भी कॉल कर कॉम्प्लेक्स की अव्यवस्थाओं, पावर बैकअप और सोलर सप्लाई की कमी को लेकर जानकारी दी। IAS ऋचा शर्माछत्तीसगढ़ कैडर 1994 की अफसर है।

इमरजेंसी सिस्टम नदारद, रेस्क्यू में देरी

सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि लिफ्ट में किसी प्रकार का इमरजेंसी अलार्म सिस्टम या हेल्पलाइन नंबर मौजूद नहीं था। इसी वजह से मदद पहुंचने में देरी हुई। बाद में काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला गया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। बाहर आने के बाद उनकी हालत काफी खराब बताई गई और उन्हें कुछ देर तक संभलने में समय लगा।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

स्थानीय लोगों का कहना है कि करेंसी टावर रायपुर में यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई लोग लिफ्ट में फंस चुके हैं और कुछ लोग घबराहट में बेसुध भी हो चुके हैं। बावजूद इसके प्रबंधन द्वारा कोई ठोस सुधार नहीं किए गए हैं।

कॉम्प्लेक्स की 7वीं मंजिल पर एक जिम भी संचालित है, जहां बड़ी संख्या में लोग और प्रशासनिक अधिकारी आते-जाते हैं। लिफ्ट का पंखा खराब होने और अन्य सुविधाओं की कमी की भी शिकायतें सामने आती रही हैं।

नियमों के उल्लंघन पर सवाल

नियमों के अनुसार बड़े कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में इमरजेंसी लाइट, अलार्म सिस्टम, पावर बैकअप और आपातकालीन संपर्क व्यवस्था अनिवार्य होती है। लेकिन करेंसी टावर में इन सुविधाओं की कमी ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। अब सवाल यह है कि क्या इस मामले में नगर निगम रायपुर, फायर सेफ्टी और अन्य प्रशासनिक एजेंसियां कार्रवाई करेंगी या फिर मामला यूं ही दब जाएगा।

इस घटना के बाद कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा व्यवस्थाओं और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

रायपुर रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में आधे घंटे फंसे रहे यात्री, कांच फोड़कर निकाला बाहर

लाइट जाने से लिफ्ट में फंसा 8 साल का बच्चा, बचाने दौड़े पिता की हो गई मौत, जानें पूरा मामला

CG News: अमित जोगी को उम्रकैद में मिलेगी सुप्रीम राहत या जाना पड़ेगा जेल, फैसला आज

रायपुर VIP रोड रशियन युवती एक्सीडेंट में एक की मौत, सेक्स रैकेट पकड़ा

Tags:
  • CG News
  • रायपुर
  • रायपुर VIP रोड
  • करेंसी टावर रायपुर
  • IAS ऋचा शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती