CG Train cancelled : छत्तीसगढ़ की 13 ट्रेन फिर रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Deeksha Nandini Mehra | Jul 05, 2024, 10:56 IST
MP- CG train cancelled
रेलवे ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इस बार 13 ट्रेनें कैंसिल हुई हैं। इसके अलावा 11 ट्रेनों को डेस्टिनेशन से पहले ही समाप्त करने का निर्णय लिया है।

Chhattisgarh Cancelled Train List : रेलवे ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ की 13 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ पैसेंजर ट्रेन भी शामिल है। इसके अलावा 11 ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही समाप्त करने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।



रेलवे ने अकलतरा- नैला सेक्शन में साइडिंग कनेक्टिविटी और ऑटो सिग्नलिंग का काम चलने का हवाला देते हुए ट्रेनों को रद्द किया है। रेलवे अधिकारियों ने इस दौरान यात्रियों को होने वाली परेशानी के लिए खेद जताते हुए विकास कार्यों में सहयोग की अपेक्षा की है। यहां देखिए कैंसिल और डेस्टिनेशन से पहले समाप्त होने वाली ट्रेनों की लिस्ट।



ये ट्रेन हुई कैंसिल

  • 11 से 15 जुलाई तक ट्रेन नंबर 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस।
  • 12 से 16 जुलाई तक ट्रेन नंबर 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस।
  • 11, 12, 14, 15 और 16 जुलाई तक ट्रेन नंबर 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस।
  • 12, 13, 15, 16 और 17 जुलाई तक ट्रेन नंबर 12069 रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस।
  • 13 जुलाई को ट्रेन नंबर 18249 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस।
  • 14 जुलाई को ट्रेन नंबर 18250 कोरबा-रायपुर, हसदेव एक्सप्रेस।
  • 14 जुलाई को ट्रेन नंबर 18251 रायपुर-कोरबा, हसदेव एक्सप्रेस।
  • 15 जुलाई को ट्रेन नंबर 18252 कोरबा-रायपुर, हसदेव एक्सप्रेस।


रद्द हुई पैसेंजर ट्रेन

  • 12 से 16 जुलाई तक ट्रेन नंबर 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल।
  • 12 से 16 जुलाई तक ट्रेन नंबर 08738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल।
  • 12 से 16 जुलाई तक ट्रेन नंबर 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल।
  • 11 से 15 जुलाई तक ट्रेन नंबर 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल।
  • 12 से 16 जुलाई तक ट्रेन नंबर 08732 बिलासपुर-कोरबा मेमू स्पेशल।
  • 12 से 16 जुलाई तक ट्रेन नंबर 08731 कोरबा-बिलासपुर मेमू स्पेशल।
  • 11 से 15 जुलाई तक ट्रेन नंबर 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल।
  • 12 से 16 जुलाई तक ट्रेन नंबर 08279 कोरबा-रायपुर पैसेंजर स्पेशल।
  • 12 से 16 जुलाई तक ट्रेन नंबर 08210 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल।
  • 11 से 15 जुलाई तक ट्रेन नंबर 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल।
  • 12 से 16 जुलाई तक ट्रेन नंबर 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल।
  • 13 एवं 14 जुलाई को ट्रेन नंबर 08264 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल।
  • 13 एवं 14 जुलाई को ट्रेन नंबर 08263 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल।

गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली ट्रेनें

  • 11 से 15 जुलाई तक ट्रेन नंबर 18518 विशाखापट्टनम-कोरबा एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त होगी और बिलासपुर-कोरबा के मध्य रद्द रहेगी।
  • 12 से 16 जुलाई तक ट्रेन नंबर 18517 कोरबा-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस बिलासपुर से विशाखापट्टनम के लिए रवाना होगी और कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
  • 10 से 15 जुलाई तक ट्रेन नंबर 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त होगी और बिलासपुर-टाटानगर के मध्य रद्द रहेगी।
  • 12 से 17 जुलाई तक ट्रेन नंबर 18110 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस बिलासपुर से नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी के लिए रवाना होगी और टाटानगर-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
  • 12 से 16 जुलाई तक ट्रेन नंबर 18237 कोरबा-अमृतसर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर से अमृतसर के लिए रवाना होगी और कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
  • 12 जुलाई को ट्रेन नंबर 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त होगी और बिलासपुर-कोरबा के मध्य रद्द रहेगी।
  • 14 जुलाई को ट्रेन नंबर 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस बिलासपुर से यशवंतपुर के लिए रवाना होगी और कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
  • 11 जुलाई को ट्रेन नंबर 22648 कोचुवेली-कोरबा एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त होगी और बिलासपुर-कोरबा के मध्य रद्द रहेगी।
  • 13 जुलाई को ट्रेन नंबर 22647 कोरबा-कोचुवेली एक्सप्रेस बिलासपुर से कोचुवेली के लिए रवाना होगी और कोरबा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।
  • 10, 11, 13 व 15 जुलाई को ट्रेन नंबर 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़, गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर में समाप्त होगी और बिलासपुर-रायगढ़ के मध्य रद्द रहेगी।
  • 12,13, 15 व 17 जुलाई को ट्रेन नंबर 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर से निजामुद्दीन के लिए रवाना होगी और गाड़ी रायगढ़-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



deeksha nandini mehra


Tags:
  • छत्तीसगढ़ में ट्रेन कैंसिल
  • CG Train cancelled
  • कैंसिल ट्रेन की लिस्ट
  • Cancelled Trains List