छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में आज बारिश की संभावना

Sanjay Dhiman | Oct 21, 2025, 10:37 IST
Photograph: (the sootr)
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश (Rain) और बिजली गिरने की संभावना बन रही है। इस दाैरान तापमान सामान्य रहेगा।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में मानसून के वापसी के बाद भी बादलों की आवाजाही बनी हुई है। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश (Rain) की आशंका जताई है।



मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी से बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र के कारण प्रदेश में फिर से नमी बढ़ गई है। इससे बारिश की स्थितियां बन रही हैं। इसके साथ ही आने वाले दिनों तक रात के तापमान में कोई विशेष गिरावट नहीं होगी, यानी ठंड सामान्य रहेगी।



प्रदेश में मौजूदा मौसम की स्थिति

गर्म और उमस भरे मौसम के बाद राज्य के कई हिस्सों में अचानक बादल छा गए हैं। बीते 24 घंटों में दुर्ग में सर्वाधिक 33.6°C तापमान रहा, पेण्ड्रा रोड सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 18°C दर्ज किया गया। तोकापाल, सुकमा, तोंगपाल और बकावंड में 1 से 2 सेमी तक बारिश दर्ज की गई।



बंगाल की खाड़ी में सिस्टम सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सिस्टम बना हुआ है। यह लगभग 1.5 किमी की ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से 21 अक्टूबर के आसपास लो प्रेशर जोन (Low Pressure Area) बनने की सम्भावना है, जो 48 घंटों में बारिश में बदल सकता है।



यह खबरें भी पढ़ें...



मध्यप्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी हिंदी में होगी इंजीनियरिंग, हजारों छात्रों को होगा फायदा



छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों को आदेश, 31 अक्टूबर तक पूरा करें छात्रों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट



छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव को ऐसे समझें इनशार्ट में



  1. प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
  2. बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। इससे नमी बढ़ी और बारिश के हालात बने लगे हैं।
  3. दुर्ग में अधिकतम तापमान 33.6° जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम 18° दर्ज, कई जगहों पर 1–2 सेमी वर्षा रिकार्ड।
  4. मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर गरज-चमक व बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है, सावधानी बरतने की अपील।
  5. राजधानी रायपुर में आज आंशिक बादल, अधिकतम तापमान 32° और न्यूनतम 23° रहने का अनुमान।

बिजनी गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि छिटपुट इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की (Thunderstorm & Lightning) संभव है। नागरिकों को खुली जगहों, पेड़ों व बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। सावधानी अपनाना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि ऐसी परिस्थितियां अचानक बन जाती हैं।



यह खबरें भी पढ़ें...



छत्तीसगढ़ के इन जिलों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालयों की सौगात, सरकार ने बनाई योजना, कलेक्टरों से मांगे प्रस्ताव



प्रधानमंत्री मोदी करेंगे छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का शुभारंभ, पांच दिन चलेगा उत्सव



राजधानी रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाऐ रहने की संभावना है।



  • अधिकतम तापमान: 32°C
  • न्यूनतम तापमान: 23°C
    हल्की बारिश और ठंडी हवाएं मौसम को सुहावना बना सकती हैं।
Tags:
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • छत्तीसगढ़ में मौसम
  • बंगाल की खाड़ी
  • मौसम का मिजाज
  • राजधानी रायपुर
  • बिजली गिरने की चेतावनी