आईआईएम में सीएम औऱ उनकी टीम का चिंतन शिविर 2.0, एक्सपर्ट सिखा रहे सुशासन के गुर

Arun Tiwari | Jun 08, 2025, 12:30 IST
Chintan Shivir 2.0 of CM and his team at IIM, experts are teaching the tricks of good governance the sootr
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ सुशासन के गुर सीख रहे हैं। यह दूसरा मौका है जब सीएम ने अपनी टीम के साथ इस तरह की क्लास लगाई है। सुशासन पर सरकार का फोकस है। हाल ही में आयोजित किया गया सुशासन तिहार इसी की ओर एक कदम था।

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ सुशासन के गुर सीख रहे हैं। यह दूसरा मौका है जब सीएम ने अपनी टीम के साथ इस तरह की क्लास लगाई है। सुशासन पर सरकार का फोकस है। हाल ही में आयोजित किया गया सुशासन तिहार इसी की ओर एक कदम था। इस ट्रेनिग में मंत्रियों को तकनीक के साथ सरकार की योजनाएं आम आदमी तक पहुंचाना सिखाया जाएगा।



ये खबर भी पढ़ें... सुशासन की राह: सिस्टम को सुधारने के लिए सरकार उठा रही प्रभावी कदम



2 दिन का चिंतन शिविर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 आईआईएम रायपुर में शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर (आईआईएम) के सहयोग से दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 का आयोजन किया गया है।



ये खबर भी पढ़ें... सुशासन के मंच पर किसान की बेबसी, एसडीएम से पूछा-बंटवारा कब होगा?



सुशासन के ये गुर सीखेंगें मंत्री

इसमें ‘परिवर्तनकारी नेतृत्व और दूरदर्शी शासन’, संस्कृति, सुशासन और राष्ट्र निर्माण और सक्षमता से सततता तक: विकास के लिए सार्वजनिक वित्त पर पुनर्विचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र का आयोजित किया जा रहा है।



ये खबर भी पढ़ें... Chhattisgarh में सुशासन तिहार के मौके पर अफसर पर भड़के सीएम साय | दी सख्त चेतावनी



ये एक्सपर्ट लेंगे क्लास

दो दिवसीय शिविर के दौरान भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, प्रो. हिमांशु राय (डायरेक्टर आईआईएम इंदौर), डॉ. रविंद्र ढोलकिया (आईआईएम अहमदाबाद), संजीव सान्याल (प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद सदस्य), पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक उदय माहुरकर, ग्लोबल डिजिटल स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र प्रताप गुप्ता जैसे ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ विभिन्न सत्रों को संबोधित करेंगे।



ये खबर भी पढ़ें... पूर्व MLA का सुशासन तिहार में हंगामा... BJP नेताओं को चूड़ियां पहनने बोलीं





Tags : आईआईएम में सीएम औऱ उनकी टीम का चिंतन शिविर | एक्सपर्ट सिखा रहे सुशासन के गुर | Chintan Shivir 2.0 of CM and his team at IIM | experts are teaching the tricks of good governance



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Chhattisgarh
  • एक्सपर्ट सिखा रहे सुशासन के गुर
  • Chintan Shivir 2.0 of CM and his team at IIM
  • experts are teaching the tricks of good governance