सीएम साय आज बालोद और रायगढ़ का करेंगे दौरा, गुरु पूर्णिमा महोत्सव में होंगे शामिल
CM Sai will participate in Guru Purnima Mahotsav : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बालोद और रायगढ़ जिले का दौरा करेंगे। सीएम साय बालोद जिले के जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में आयोजित गुरू पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम साय रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा में श्री गुरू दर्शनम और कोसमनारा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
ये खबर पढ़िए ...पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत, परिजन ने लगाए गंभीर आरोप, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड
मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर से सुबह 11.05 बजे बालोद पहुंचेंगे। यहां से सीएम जिले के बड़े जुंगेरा गांव पहुंचेंगे और जामड़ी पाटेश्वर आश्रम में आयोजित गुरू पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे।
ये खबर पढ़िए ...छत्तीसगढ़ में आयुष्मान के नाम पर लूटने वाले 48 अस्पतालों पर कार्रवाई
मुख्यमंत्री वहां से हेलीकॉप्टर से दोपहर 1.30 बजे रायगढ़ जिले के ग्राम महापल्ली स्थित मिनी स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां से सीएम कार से ग्राम बनोरा में श्री गुरू दर्शनम करेंगे। इसके बाद कोसमनारा जाएंगे।
ये खबर पढ़िए ...Pizza hut में वेज-नॉनवेज एक ही फ्रीजर में मिला, KFC में खराब तेल का हो रहा था उपयोग
मुख्यमंत्री का कोसमनारा में शाम 3.30 बजे से 4.00 बजे तक समय आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री इसके बाद ओपी जिन्दल एयरपोर्ट रायगढ़ पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से शाम 4.55 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर लौट आएंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक