पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत, परिजन ने लगाए गंभीर आरोप, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Deeksha Nandini Mehra | Jul 21, 2024, 08:03 IST
पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत
14 आपराधिक मामलों में लिप्त आदतन बदमाश सूरज हथठेल की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। मृतक के परिजन ने पुलिस पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
Accused Dies in Police Custody : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस कस्टडी में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। जिसकी मौत हुई है, वह आदतन अपराधी सूरज हथठेल है। आरोपी पर 14 अलग- अलग मामले दर्ज हैं। आरोपी सूरज को बीती रात पाली थाना पुलिस ने एक लूट कांड के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार पाली थाना क्षेत्र में सूरज ने एक स्कूटी की लूट की थी। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस उसे ढूंढ रही थी। लंबे समय से फरार चल रहा था।
मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने कस्टडी में उसकी इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कहा कि, इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।
इस मामले में इस मामले में एसपी ने दर्री थाना प्रभारी समेत एक आरक्षक और एक नगर सैनिक को निलंबित किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सूरज का पीछा करते हुए पुलिस की टीम बीती रात दर्री थाना क्षेत्र पहुंची थी। यहां से घेराबंदी कर सूरज को गिरफ्तार किया गया था।
आरोपी सूरज को पुलिस जब सिविल लाइन थाना ले जा रही थी, तभी रास्ते में उसके सीने में दर्द उठा था। पुलिस आरोपी को अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
सीनियर मजिस्ट्रेट राहुल शर्मा की मौजूदगी में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के तीन डॉक्टरों की टीम ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राॅफी व फोटोग्राॅफी भी कराई गई।
मृतक के भाई राजा हथठेल ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजा ने बताया कुछ दिन पहले चौपाटी में मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें सूरज का नाम आया था।
इसी सिलसिले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन पकड़ नहीं पा रही थी। टीआई जिसका नाम मुझे मालूम नहीं है, वह लगातार मुझे भी परेशान कर रहे थे। मेरा काम भी बंद करवा दिया था।
परिवार वालों पर दबाव बनाया जा रहा था कि सूरज को पकड़ने में मदद करो नहीं तो काम बंद करा देंगे। बीती रात पाली थाना क्षेत्र से सूरज को पकड़ा। इसके बाद पुलिस वालों ने ही उसको मार डाला। मैंने देखा है कि सूरज के पैर में गोली के निशान भी हैं। मैं इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करता हूं।
मृतक के परिजन ने लगाए पुलिस पर आरोप
इस मामले में इस मामले में एसपी ने दर्री थाना प्रभारी समेत एक आरक्षक और एक नगर सैनिक को निलंबित किया है।
सीने में उठा था दर्द
आरोपी सूरज को पुलिस जब सिविल लाइन थाना ले जा रही थी, तभी रास्ते में उसके सीने में दर्द उठा था। पुलिस आरोपी को अस्पताल ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
सीनियर मजिस्ट्रेट राहुल शर्मा की मौजूदगी में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के तीन डॉक्टरों की टीम ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राॅफी व फोटोग्राॅफी भी कराई गई।
मृतक के भाई ने की CBI जांच की मांग
इसी सिलसिले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन पकड़ नहीं पा रही थी। टीआई जिसका नाम मुझे मालूम नहीं है, वह लगातार मुझे भी परेशान कर रहे थे। मेरा काम भी बंद करवा दिया था।
परिवार वालों पर दबाव बनाया जा रहा था कि सूरज को पकड़ने में मदद करो नहीं तो काम बंद करा देंगे। बीती रात पाली थाना क्षेत्र से सूरज को पकड़ा। इसके बाद पुलिस वालों ने ही उसको मार डाला। मैंने देखा है कि सूरज के पैर में गोली के निशान भी हैं। मैं इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करता हूं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari