सीएम विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, मंगवाया गया दूसरा चॉपर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आकस्मिक दौरे की शुरुआत से पहले उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई, जिसके कारण वे तय समय पर रवाना नहीं हो पाए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तुरंत एक अन्य हेलीकॉप्टर मंगवाया गया। अब मुख्यमंत्री जल्द ही पुलिस परेड ग्राउंड से नए हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना होंगे।
40 लाख से अधिक आवेदन
सुशासन तिहार के तीसरे चरण की हुई शुरुआत
आज से सुशासन तिहार के तीसरे चरण की शुरुआत हो रही है। इसी के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गोपनीय और आकस्मिक दौरे पर निकल रहे हैं। वे बिना पूर्व सूचना के किसी भी जिले या गांव में पहुंच सकते हैं, जिससे स्थानीय प्रशासन और आम जनता को उनकी उपस्थिति की पहले से जानकारी नहीं होगी।
यह भी पढ़ें...भारत का पहला AI डेटा सेंटर नवा रायपुर में, सीएम साय ने किया शिलान्यास
जनता से सीधा संवाद
अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री आम लोगों से सीधे संवाद करेंगे, ग्रामीणों से योजनाओं के कार्यान्वयन पर प्रतिक्रिया लेंगे और समाधान शिविरों में शामिल होकर मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए कदम उठाएंगे।
यह भी पढ़ें...सीएम विष्णुदेव साय ने अपने सचिव मुकेश बंसल से बड़ी जिम्मेदारी ली वापस
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय | CM Vishnudeo Sai | छत्तीसगढ़ में सुशासन | CG News