भारत का पहला AI डेटा सेंटर नवा रायपुर में, सीएम साय ने किया शिलान्यास

Sandeep Kumar | May 03, 2025, 18:26 IST
Share
first-ai-data-center-park
first-ai-data-center-park

भारत के पहले (AI) आधारित डेटा सेंटर पार्क की नींव छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा रखी गई। यह अत्याधुनिक परियोजना 13.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रही है, जिसमें 2.7 हेक्टेयर विशेष आर्थिक क्षेत्र के रूप में होगा।

CG NEWS: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-22 में भारत के पहले एआई आधारित डेटा सेंटर पार्क की आधारशिला रखी। सीएम ने कहा कि यह परियोजना छत्तीसगढ़ के लिए सिर्फ एक तकनीकी प्रगति नहीं, बल्कि राज्य के युवाओं, किसानों और आदिवासी समुदाय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सेंटर छत्तीसगढ़ को डिजिटल भारत की धड़कन बनाएगा और राज्य को डिजिटल परिवर्तन में अग्रणी बनाएगा।

डिजिटल और तकनीकी क्रांति को बढ़ावा

इस ऐतिहासिक परियोजना का उद्देश्य राज्य में डिजिटल और तकनीकी क्रांति को बढ़ावा देना है। यह डेटा सेंटर पार्क 13.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है, जिसमें 2.7 हेक्टेयर को विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) के रूप में विकसित किया जाएगा। रैक बैंक डेटा सेंटर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित इस परियोजना को पूरी तरह से एआई सेवाओं के लिए समर्पित किया जाएगा।

पहले चरण में 5 मेगावाट की क्षमता से इस सेंटर का संचालन शुरू होगा, और भविष्य में इसे 150 मेगावाट तक विस्तारित किया जाएगा। इस परियोजना में 2000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश की संभावना जताई जा रही है। इस सेंटर का डिजाइन पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा दक्षता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए... बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान, सवाब के नाम पर अपराध सिखाने वाले ग्रंथ जब्त हो

रोजगार के अवसर

इस परियोजना के माध्यम से लगभग 500 प्रत्यक्ष और 1500 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे छत्तीसगढ़ में तकनीकी क्षेत्र में नया जोश आएगा। राज्य का डिजिटल विकास होगा।

इस सेंटर के जरिए AI, GPU आधारित हाई-एंड कंप्यूटिंग, लाइव डेटा स्ट्रीमिंग और डेटा एनालिटिक्स जैसी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। इन सेवाओं का लाभ हेल्थटेक, फिनटेक, स्मार्ट एग्रीकल्चर और रक्षा जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलावों के रूप में दिखाई देगा।

ये खबर भी पढ़िए... इनसाइड स्टोरी: 4 महीने में बदला छत्तीसगढ़ की अफसरशाही का चेहरा, सुबोध सिंह ने कैसी कसी लगाम

छत्तीसगढ़ के लिए क्या बदलेगा?

यह डेटा सेंटर पार्क आईटी, डेटा एनालिटिक्स, और तकनीकी रखरखाव जैसे क्षेत्रों में हजारों नई नौकरियां उत्पन्न करेगा। अब छत्तीसगढ़ के युवा बिना दिल्ली या मुंबई जाए अपने घर में रहकर तकनीकी करियर बना सकेंगे।

ये खबर भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ में अजब-गजब, क्या भाजपा की सरकार में चल रहा है भूपेश का दबदबा!

डेटा सेंटर पार्क में क्या सुविधाएं होंगी?

✅ इस पार्क में GPU आधारित हाई-एंड कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, रिकॉर्डिंग, लाइव डेटा स्ट्रीमिंग और एआई प्रॉसेसिंग जैसी विश्व स्तरीय सुविधाएं होंगी।

✅ AI तकनीक से किसानों को स्मार्ट खेती, मौसम की सटीक जानकारी और फसल प्रबंधन में सहायता मिलेगी, जिससे उनकी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा।

✅ दूरदराज के आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी सेवाएं डिजिटल रूप से आसानी से पहुंचेंगी, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा।

✅ इस सेंटर के जरिए छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय और वैश्विक डाटा ट्रैफिक को संभालेगा, जिससे सरकारी सेवाएं तेज और अधिक प्रभावी होंगी, और राज्य डिजिटल रूप से आत्मनिर्भर बनेगा।

ये खबर भी पढ़िए... पहलगाम आतंकी हमले में गलत तथ्य वायरल करने पर छत्तीसगढ़ क्रिश्चन फोरम के प्रमुख केस



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • सीएम विष्णु देव साय
  • AI
  • डेटा सेंटर
  • डिजिटल
  • नवा रायपुर
भोपाल मास्टर प्लान-2047 पर 16 नवंबर से सुनवाई, सड़क और कारोबार से जुड़ी 13 हजार आपत्तियों पर होगा फैसला

By Amresh Kushwaha

भोपाल मास्टर प्लान-2047 पर 16 नवंबर से सुनवाई, सड़क और कारोबार से जुड़ी 13 हजार आपत्तियों पर होगा फैसला
MP में सरकारी फाइलों को लेकर सख्ती, बिना जांच और बड़े अधिकारियों की मंजूरी के GAD नहीं भेज सकेंगे प्रस्ताव

By Ramanand Tiwari

MP में सरकारी फाइलों को लेकर सख्ती, बिना जांच और बड़े अधिकारियों की मंजूरी के GAD नहीं भेज सकेंगे प्रस्ताव
छत्तीसगढ़ में RTE की फीस बढ़ाने की तैयारी, सरकार ने बनाई 7 सदस्यीय कमेटी, निजी स्कूलों के खर्च का होगा आकलन

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में RTE की फीस बढ़ाने की तैयारी, सरकार ने बनाई 7 सदस्यीय कमेटी, निजी स्कूलों के खर्च का होगा आकलन
महाकाल मंदिर में सबसे पहले मनेगी दीपावली, चारों आरतियों में जलाई जाएगी फुलझड़ी, मंदिर में आतिशबाजी पर रहेगी रोक

By Amresh Kushwaha

महाकाल मंदिर में सबसे पहले मनेगी दीपावली, चारों आरतियों में जलाई जाएगी फुलझड़ी, मंदिर में आतिशबाजी पर रहेगी रोक
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर समर्थन में उतरे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, कही ये बात

By Sandeep Kumar

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर समर्थन में उतरे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, कही ये बात
अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ीं: महू कोर्ट ने चेक बाउंस केस में जारी किया गिरफ्तारी वारंट

By Amresh Kushwaha

अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें बढ़ीं: महू कोर्ट ने चेक बाउंस केस में जारी किया गिरफ्तारी वारंट
रायपुर में बवाल, 400 से ज्यादा D.Ed कैंडिडेट्स ने घेरा शिक्षा मंत्री का बंगला, पुलिस ने परिजनों संग घसीटकर बस में ठूंसा

By Umeshwari Baghel

रायपुर में बवाल, 400 से ज्यादा D.Ed कैंडिडेट्स ने घेरा शिक्षा मंत्री का बंगला, पुलिस ने परिजनों संग घसीटकर बस में ठूंसा