कोयला घोटाला: दूसरे जेल में शिफ्ट नहीं होगा सूर्यकांत तिवारी, जेल प्रबंधन ने लगाया बदसलूकी करने और उत्पात मचाने का आरोप

Pravesh Shukla | Jul 31, 2025, 18:20 IST
coal-scam-chhattisgarh-raipur-suryakant-tiwari-movement the sootr
छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाले मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोप में रायपुर की जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को दूसरे जेल में शिफ्ट नहीं किया जाएगा। जेल प्रशासन की ओर से लगाई गई अर्जी को स्पेशल कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाले मामले मेंमनीलॉन्ड्रिंगऔर भ्रष्टाचार के आरोप में रायपुर की जेल मेंबंदकारोबारीसूर्यकांत तिवारीकोदूसरे जेल मेंशिफ्टनहीं किया जाएगा। जेल प्रशासन की ओरसेलगाईगई अर्जी कोस्पेशलकोर्ट ने खारिज कर दिया है।



पढ़ें: जबलपुर से रायपुर के बीच 3 अगस्त से चलेगी इंटरसिटी ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत



जेल प्रशासन नाराज

जेल में सूर्यकांत की ओर से किए जा रहे व्यवहार से रायपुर सेंट्रल जेल प्रशासन नाराज है और इसी वजह से उसनेउसेदूसरे जेल मेंशिफ्टकरने के लिएACBऔरEOWनेस्पेशलकोर्टमें अर्जी लगाई थी । जेलप्रशासनका आरोप है कि सूर्यकांत हंगामा करने केसाथही कार्रवाई में सहयोग नहीं करता।





जांच में नहीं किया था सहयोग

मिली जानकारी के अनुसार 20 जुलाई को जेल प्रशासन की टीम सूर्यकांत केबैरकमें जांच करने गई थी। सूर्यकांत नेजांचमें सहयोग नहीं किया,उल्टाजांच करनेगईटीम के साथ बदसलूकी करने लगा। जेलप्रशासनकी अर्जी पर बुधवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने जेल प्रशासन के आवेदन को खारिज कर दिया।



पढ़ें: आदिवासी पहचान को सहेज रहा छत्तीसगढ़, साय सरकार ने बनाया देश का अनोखा 'ट्राइबल म्यूजियम'



कोल घोटाले में जेल में हैं बंद

कोयला लेवी घोटाले में आरोप में निलंबित IAS रानू साहू, सौम्याचौरसिया, निलंबित IAS समीर विश्नोई और सूर्यकांत तिवारी लंबे वक्त से रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद हैं। इस मामले में रानू, सौम्या और समीर को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आ गए हैं।

570 करोड़ की वसूली

कोल घोटाले के मास्टर माइंड सूर्यकांत तिवारी EOW के केस में जेल में ही बंद है। इस घोटाले को लेकर आरोप है कि कोयले के परिचालन, ऑनलाइन परमिट को ऑफलाइन करने समेत कई तरीकों से करीब 570 करोड़रुपएसे अधिक की अवैध वसूली की गई है।

सूर्यकांत तिवारी है मास्टरमाइंड

कोयले का व्यापार करने वाले सूर्यकांत तिवारी को कोयला घोटाले के मास्टरमाइंड के साथ ही किंगपिन माना गया। जो व्यापारी 25 रुपए प्रति टन के हिसाब से अवैधरकम सूर्यकांत के कर्मचारियों के पास जमा करता था। उसे ही खनिज विभाग की ओर से पीट पास और परिवहन पास जारी होता था। इस तरह से स्कैम कर कुल 570 करोड़ रुपए की वसूली की गई।





पढ़ें: छत्तीसगढ़ में ननों की गिरफ्तारी मामले में नया मोड़,युवती ने बजरंग दल पर लगाए गंभीर आरोप



जारी है घोटाले की जांच

पढ़ें:नक्सल पुनर्वास नीति का असर, हिंसा छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ रहे नक्सली



क्या है कोललेवी घोटाला ?



Chhattisgarh coal levy scam | Coal Levy Scam Chhattisgarh | Suryakant Tiwari | Chhattisgarh coal levy case | Chhattisgarh EOW Investigation | Ranu Sahu | IAS Ranu Sahu | IAS officer Ranu Sahu | IAS Ranu Sahu accused of coal scam and illegal recovery | छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला | कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी | कोल स्कैम के किंगपिन सूर्यकांत तिवारी | ईडी कोयला लेवी जांच | छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला | रानू साहू | IAS अफसर रानू साहू | सौम्या चौरसिया | आइएएस सौम्या चौरसिया



Tags:
  • IAS Ranu Sahu
  • Chhattisgarh coal levy case
  • सौम्या चौरसिया
  • कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी
  • IAS officer Ranu Sahu
  • IAS अफसर रानू साहू
  • IAS Ranu Sahu accused of coal scam and illegal recovery
  • acb
  • Suryakant Tiwari
  • सूर्यकांत तिवारी
  • Ranu Sahu
  • जेल
  • आइएएस सौम्या चौरसिया
  • रानू साहू
  • Coal Levy Scam Chhattisgarh
  • Chhattisgarh coal levy scam
  • छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला
  • कोल स्कैम के किंगपिन सूर्यकांत तिवारी
  • Chhattisgarh EOW Investigation
  • छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला
  • ईडी कोयला लेवी जांच