रिश्वतखोरी की शिकायत मिलने पर अब सीधे कलेक्टर होंगे सस्पेंड

Kanak Durga Jha | May 05, 2025, 17:58 IST
collector directly suspended receiving complaint bribery
PM आवास योजना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा बयान दिया है । साय ने कहा कि अब रिश्वतखोरी की शिकायत मिलने पर सीधे कलेक्टर को सस्पेंड किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की है। PM आवास योजना को लेकर साय ने बड़ा बयान दिया है । साय ने कहा कि अब रिश्वतखोरी की शिकायत मिलने पर सीधे कलेक्टर को सस्पेंड किया जाएगा।



ये खबर भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ में हर महीने बढ़ रही दूध की कीमत; आम जनता परेशान



दरअसल, कोरबा के मदनपुर में समाधान शिविर कार्यक्रम का आयोजन था। इस कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हुए थे। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि पीएम आवास योजना में किसी प्रकार के लेन-देन (रिश्वतखोरी) होने पर जिले के कलेक्टर को सस्पेंड किया जाएगा।



ये खबर भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, ओलावृष्टि की संभावना



बिना ताम झाम के आम जनता से मुलाकात करने पहुंचे सीएम साय

हालांकि उन्होंने इस मामले में अब तक उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिलने की भी बात कही। वहीं जल जीवन मिशन को लेकर भी सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बिना जलस्त्रोत जानें कई जगहों पर पानी की टंकी लगा दी। हमारी सरकार इनका सुधार कर रही है। हैरानी की बात यह है कि सीएम साय आम जनता के बीच बिना ताम झाम के ही पहुंच गए।



ये खबर भी पढ़िए... गर्मी की छुट्टियों के बीच रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, रेलवे ने की कई ट्रेन कैंसिल



इसके बाद हर घर पानी पहुंचेगा। बता दें कि सीएम साय ने कोरबा के मदनपुर में लोगों से मुलाकात कर लगभग सभी आवेदनों का निराकरण किया। इससे पहले आज सीएम साय ने सक्ती जिले के करिगांव में सौगातों का पिटारा खोला। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नया पंचायत भवन के निर्माण से लेकर मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणाएं की। और अब वे जांजगीर पहुंच चुके हैं।



FAQ

  1. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम आवास योजना को लेकर क्या बड़ी घोषणा की?
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घोषणा की कि यदि पीएम आवास योजना में रिश्वतखोरी की शिकायत मिलती है, तो संबंधित जिले के कलेक्टर को सीधे सस्पेंड कर दिया जाएगा।
  2. जल जीवन मिशन को लेकर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार पर क्या आरोप लगाया?
    मुख्यमंत्री साय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने बिना जल स्रोत की जानकारी लिए कई जगहों पर पानी की टंकियाँ लगवा दीं, जिसे अब वर्तमान सरकार सुधार रही है।
  3. कोरबा के मदनपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आम जनता से किस प्रकार मुलाकात की?
    मुख्यमंत्री साय बिना किसी ताम-झाम के सीधे आम जनता के बीच पहुंचे और समाधान शिविर कार्यक्रम के दौरान अधिकतर आवेदनों का तुरंत निराकरण किया।

ये खबर भी पढ़िए... इंस्टाग्राम रील्स से लापता पत्नी की तलाश में जुटा बिलासपुर का युवक, मिले 10 लाख व्यूज





CM Vishnu Deo Sai | chhattisgarh cm vishnu deo sai | CM vishnu Deo Sai big announcement | CG News | cg news update | cg news today



Tags:
  • CG News
  • CM Vishnu Deo Sai
  • cg news update
  • CM vishnu Deo Sai big announcement
  • cg news today
  • chhattisgarh cm vishnu deo sai