गर्मी की छुट्टियों के बीच रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं, रेलवे ने की कई ट्रेन कैंसिल
Abhilasha Saksena Chakraborty | Published:
Train cancelled in Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में गर्मियों की छुट्टियों में कई ट्रेनों के रद्द होने और देर से चलने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Chhattisgarh News: गर्मी की छुट्टियों के बीच छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द (Train Cancelled) कर दिया है, जबकि कई ट्रेनें 2 से 10 घंटे की देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों की योजनाएं गड़बड़ा रही हैं और रायपुर रेलवे स्टेशन (Raipur Railway Station) पर भारी भीड़ देखी जा रही है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी (Train Status) IRCTC वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन से प्राप्त करें। खासकर जो यात्री गर्मियों की छुट्टियों (Summer Vacation Travel) में यात्रा की योजना बना रहे हैं, वे अपने टिकट की स्थिति की अच्छे से जांच कर लें।
छत्तीसगढ़ की ट्रेन रद्द सूची
- रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस
- गोंदिया-रायगढ़-गोंदिया एक्सप्रेस
- बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
- बिलासपुर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस
- चेन्नई-बिलासपुर एक्सप्रेस
- जसीडीह-वास्कोडिगामा एक्सप्रेस
- सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस
समय से नहीं चल रही ये ट्रेनें
- समरसता एक्सप्रेस
- हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस
- दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस
यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह
यात्रा से पहले चेकलिस्ट
- IRCTC ऐप से ट्रेन का लाइव स्टेटस चेक करें
- वैकल्पिक ट्रेन या बस का विकल्प रखें
- स्टेशन पर समय से पहले पहुंचे
- खानपान और पानी साथ रखें
- बच्चों और बुजुर्गों के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतें
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari