कांग्रेस ने राजधानी में साहू को हटाकर तिवारी को बनाया नेता प्रतिपक्ष

Marut raj | Apr 17, 2025, 16:08 IST
Congress Municipal Corporation Leader of Opposition List 2025 the sootr
पीसीसी की ओर से जारी सूची के मुताबिक रायपुर नगर निगम का नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी को बनाया गया है। तिवारी ने चुनाव से पहले पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

कांग्रेस ने अपने सभी नगर निगमों के नेता प्रतिपक्ष घोषित कर दिए हैं। पीसीसी की ओर से जारी सूची के मुताबिक रायपुर नगर निगम का नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी को बनाया गया है। तिवारी ने चुनाव से पहले पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था।



ये खबर भी पढ़ें... नई रेल लाइन के लिए जमीन की खरीदी-बिक्री पर लगी रोक, प्रशासन का आदेश



चुनाव जीतने के बाद उनकी कांग्रेस में वापसी हुई और फिर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कांग्रेस ने इससे पहले संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया था। साहू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद एक सामान्य सभा में शामिल भी हो चुके हैं।



ये खबर भी पढ़ें... Axis Bank के खिलाफ FIR दर्ज... नगर निगम ने की शिकायत



नायक को बनाया उप नेता प्रतिपक्ष

कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम में जयश्री नायक को उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। ​वहीं, चिरमिरी में गायत्री बिरहा नेता प्रतिपक्ष, मोहम्मद इकराम उपनेता, अंबिकापुर में सफी अहमद नेता प्रतिपक्ष, निम्मन राशि एक्का उपनेता, रायगढ़ में शेख सलीम नेता प्रतिपक्ष, विकास ठेठवार उपनेता बनाया गया है।



ये खबर भी पढ़ें... टाइफाइड का इंजेक्शन लगाते ही मुंह से निकलने लगा झाग... 10 मिनट में मौत



कोरबा में कृपाराम साहू नेता प्रतिपक्ष, रामगोपाल कुर्रे उपनेता, बिलासपुर में भरत कश्यप नेता प्रतिपक्ष, संतोषी रामा बघेल उपनेता, धमतरी दीपक सोनकर नेता प्रतिपक्ष, सत्येंद्र देवांगन उपनेता, दुर्ग में संजय कोहले नेता प्रतिपक्ष, विजयंत पटेल उपनेता, राजनांदगांव में संतोष पिल्ले नेता प्रतिपक्ष, मुकेश साहू उपनेता और जगदलपुर में राजेश चौधरी नेता प्रतिपक्ष तथा कोमल सेना को उपनेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।



ये खबर भी पढ़ें... दिल्ली से लाए ढक्कन-होलोग्राम, MP से दारू,गांव से ऐसे किया शराब घोटाला





छत्तीसगढ़ कांग्रेस | Chhattisgarh Congress | Raipur Municipal Corporation | raipur nagar nigam | Raipur Nagar Nigam News | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today



Tags:
  • Chhattisgarh Congress
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • CG News
  • नेता प्रतिपक्ष
  • Raipur Municipal Corporation
  • रायपुर नगर निगम
  • Raipur Nagar Nigam News
  • raipur nagar nigam
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live