नई रेल लाइन के लिए जमीन की खरीदी-बिक्री पर लगी रोक, प्रशासन का आदेश

Kanak Durga Jha | Apr 17, 2025, 07:04 IST
Share
Ban on sale purchase land for new railway line administrations order the sootr
Ban on sale purchase land for new railway line administrations order the sootr

नई रेल लाइन के लिए प्रशासन ने रायगढ़ जिले में जमीन की खरीदी बिक्री पर रोक लगा दी है। दरसल, खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा नई रेल लाइन बिछाई जाएगी।

नई रेल लाइन के लिए प्रशासन ने रायगढ़ जिले में जमीन की खरीदी बिक्री पर रोक लगा दी है। दरसल, खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए 23 गांवों में जमीन की खरीदी-बिक्री और खाता विभाजन पर प्रशासन ने रोक लगाई है।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने खरसिया नया रायपुर परमालकसा परियोजना नई रेलवे लाइन में प्रभावित पाटन ब्लॉक के सम्मिलित गांवों ठकुराइनटोला, बठेना, देमार, अरसनारा, नवागांव, देवादा, सांतरा, मानिकचौरी, बोहारडीह, फेकारी, धौराभांठा तथा दुर्ग ब्लॉक के ग्राम घुघसीडीह, खोपली, बोरीगारका, पुरई, कोकड़ी, कोड़िया, भानपुरी, चंदखुरी, कोनारी, चंगोरी, बिरेझर, घनौद कुल 23 गांवों के निजी भूमि का खाता विभाजन, अंतरण, व्यपवर्तन, खरीदी-बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

ये खबर भी पढ़िए....राजधानी में थाने के अंदर ASI की कॉलर पकड़ी, ढाबे के विवाद पर हंगामा

भूमियों की खरीदी-बिक्री पर लगा प्रतिबंध

जिला प्रशासन का कहना है कि प्रभावित ग्रामीणों के हितों की रक्षा और परियोजना के कार्यान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से यह प्रतिबंधित किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि उप मुख्य अभियंता /निर्माण, बिलासपुर, द.पू.म.रेलवे, बिलासपुर के अनुसार खरसिया नया रायपुर-परमालकसा परियोजना अंतर्गत नई रेलवे लाइन का निर्माण किया जाना है। इस रेलवे लाइन के निर्माण में जिले के दुर्ग और पाटन ब्लॉक के कुल 23 गांवों की निजी और शासकीय जमीन प्रभावित होगी।

ये खबर भी पढ़िए....Wakf Board को लगा 500 करोड़ का चूना... मोदी के नए कानून से हुआ खुलासा

प्रस्तावित रेलवे लाइन की जानकारी होने के बावजूद कुछ लोग और दलाल बिना किसी वैध अनुमति या कानूनी जांच के जमीन के लेन-देन में लिप्त हो गए हैं। इससे न केवल ग्रामीणों को भविष्य में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, बल्कि इस महत्वपूर्ण सार्वजनिक परियोजना के क्रियान्वयन में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है। रेलवे लाइन के अभिसरण क्षेत्र में आने वाली सभी भूमियों की खरीदी-बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

ये खबर भी पढ़िए....मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, आंधी-तूफान के साथ होगी जोरदार बारिश

भू माफियाओं के कारण शासन को नुकसान

अर्जन के अधीन भूमि का बटांकन, छोटे टुकड़ों में अंतरण और प्रयोजन में परिवर्तन के कारण भूमि अर्जन की लागत में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। इस प्रक्रिया में मूल भूमि स्वामी को समुचित लाभहोने के बजाय भूमि की खरीद बिक्री में संलिप्त बिचौलियों और भू-माफियाओं द्वारा लाभ अजित किया गया है। भूमि के अवैधानिक अंतरण के कारण शासन को आर्थिक क्षति तो होती ही है। विवाद के मामले भी बढ़ते हैं।

ये खबर भी पढ़िए....अब अवैध शराब बेचने वालों का घर तोड़ेगी सरकार, इस वजह से लिया फैसला

Raigarh | CG News | cg news update | cg news today | Chhattisgarh News | chhattisgarh news update | Chhattisgarh news today

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • जिला प्रशासन
  • Raigarh
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • cg news update
  • नई रेल लाइन
  • cg news today
  • रेल लाइन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड