/sootr/media/media_files/2025/04/16/rixKhR4UCHwGez1ficpX.jpg)
Waqf Board : वक्फ बोर्ड को बड़ा झटका लगा है। वक्फ की संपत्ति की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा हुआ है। इसमें 500 करोड़ से ऊपर की संपत्ति शामिल है। मामले में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बताया कि फर्जी रजिस्ट्री कराने वालों में लक्ष्मी इलेक्ट्रिकल्स, ए-टू-जेड बेकरी, पगारिया ज्वेलर्स समेत 14 लोग शामिल हैं। साथ ही अवैध कब्जा करने वाले 400 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही सभी जिलों के कलेक्टर्स को विवादित संपत्ति की रजिस्ट्री शून्य कराने के लिए पत्र लिखा है।
ये खबर भी पढ़िए...राजधानी में थाने के अंदर ASI की कॉलर पकड़ी, ढाबे के विवाद पर हंगामा
500 करोड़ की संपत्ति पर ही दावा
सलीम राज ने बताया कि अभी पंजीकृत 500 करोड़ की संपत्ति पर ही दावा किया है। गैर पंजीकृत संपत्ति जाे वक्फ बोर्ड की है, उसका चिह्नांकन किया जा रहा है। आगे आने वाले दिनों में इन संपत्तियों को वक्फ बोर्ड के अंडर में लेने के लिए इसी प्रक्रिया को दोहराया जाएगा।
21 दिनों में निराकरण कराने की अपील
सलीम राज ने बताया कि वक्फ की संपत्ति को खाली कराने के लिए नोटिस जारी किया है, ताकि संपत्तियों को वक्फ बोर्ड के कब्जे में किया जा सके। साथ ही बताया कि मध्यप्रदेश शासन काल में कुछ लोगों ने वक्फ से संपत्ति को किराए में लिया था, लेकिन अब उसे खुद की संपत्ति बता रहे हैं।
सलीम राज ने बताया कि सभी जिले के SP को सुरक्षाबल मुहैया कराने के लिए भी पत्र लिखा है। पत्रों में वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने पूरे मामले को 21 दिन में निराकरण कराने की अपील की है।
ये खबर भी पढ़िए...155 हिंदू छात्रों से ईद पर पढ़वाई नमाज... NSS कोआर्डिनेटर को हटाया
FAQ
ये खबर भी पढ़िए...मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, आंधी-तूफान के साथ होगी जोरदार बारिश
Waqf Board | Waqf Amendment Bill | waqf board amendment bill | छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड | वक्फ कानून | वक्फ प्रॉपर्टी | वक्फ बोर्ड दावा | वक्फ बोर्ड कानून | CG News | cg news update | cg news today
ये खबर भी पढ़िए...Axis Bank के खिलाफ FIR दर्ज... नगर निगम ने की शिकायत