छत्तीसगढ़ में कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर 64 हुई, इनमें से 40 होम आइसोलेशन पर

Kanak Durga Jha | Jun 10, 2025, 18:15 IST
Covid patients number Chhattisgarh increased 64 40 home isolation
छत्तीसगढ़ में कोरोना अब फैलता ही जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से कई जिलों से रोजाना ही कोरोना के मरीज पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। बिलासपुर से 3, रायपुर, महासमुंद और दुर्ग से एक-एक मरीज हैं।

छत्तीसगढ़ में कोरोना अब फैलता ही जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से कई जिलों से रोजाना ही कोरोना के मरीज पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। बिलासपुर से 3, रायपुर, महासमुंद और दुर्ग से एक-एक मरीज हैं। अब प्रदेश कोविड केसेस की कुल संख्या 62 हो गई है। इनमें से 18 रिकवर हो चुके हैं। वहीं 44 एक्टिव हैं। पिछले 48 घंटे की बात करें कोविड के कुल 13 मरीज मिले हैं।



ये खबर भी पढ़िए...जवानों की जान लेने एक ही पैटर्न फॉलो कर रहे नक्सली... कई बार कर चुके हैं बड़े धमाके



कोविड के एक ही दिन में कई पॉजिटिव केस मिले

इससे पहले शुक्रवार को रायपुर में कोविड के एक ही दिन में 11, बिलासपुर में 5 और बालोद में 1 कुल 17 मरीज मिले थे। नया वैरिएंट आने के बाद से ये एक दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा था। इसके बाद पूरा प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर आ गया है। पिछले 2 दिनों से शासकीय जिला अस्पतालों और दूसरे हेल्थ सेंटर्स में टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल सभी तरह के स्टाफ की ट्रेनिंग चल रही है।



सैंपल कलेक्शन से लेकर कोविड मरीज के इलाज तक की ट्रेनिंग स्टाफ को दी जा रही है। साथ ही एमरजेंसी सिच्युएशन से निपटने के लिए मॉकड्रिल भी कराई गई है। ओवर ऑल बात करें तो प्रदेश में अब तक रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बालोद, बस्तर कुल 5 जिलों में कोविड के पेशेंट मिल चुके हैं।



ये खबर भी पढ़िए...जवानों की जान लेने एक ही पैटर्न फॉलो कर रहे नक्सली... कई बार कर चुके हैं बड़े धमाके



जानिए अलग-अलग शहर के एक्टिव केस

44 एक्टिव केस हैं। 40 होम आइसोलेशन में हैं। 3 ऑक्सीजन सपोर्ट में हैं, वहीं 1 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।



सबसे ज्यादा 22 एक्टिव केस रायपुर में है



बिलासपुर में 15


दुर्ग में 7


बालोद में 1


बस्तर में 1


महासमुंद 1



ये खबर भी पढ़िए...SP, ASP को ही टारगेट कर मार रहे नक्सली... 25 सालों में 4 बड़े हमले



कोविड-19 | कोविड-19 केस | कोविड 19 वायरस | Covid | COVID19 Cases | Covid-19



ये खबर भी पढ़िए...बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त



Tags:
  • Covid-19
  • कोविड-19
  • कोविड-19 केस
  • कोविड 19 वायरस
  • Covid
  • कोविड
  • COVID19 Cases