छत्तीसगढ़ में डिजिटल अरेस्ट का मामला... गुजरात से पकड़े गए आरोपी

Kanak Durga Jha | Jun 21, 2025, 14:38 IST
dantewada digital arrest case Accused arrested from Gujarat
Chhattisgarh Online Fraud Case : किरंदुल में एनएमडीसी में काम करने वाले एक कर्मचारी से 28 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है।

Chhattisgarh Online Fraud Case : किरंदुल में एनएमडीसी में काम करने वाले एक कर्मचारी से 28 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुजरात के जामनगर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।



ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में बाढ़ में बहे मां-बेटे समेत 4 लोग... तलाश जारी



क्या हुआ था?

30 मई की शाम करीब 7:45 बजे एक व्यक्ति ने एनएमडीसी कर्मचारी को व्हाट्सएप कॉल किया और खुद को किसी सरकारी एजेंसी से बताया। उसने कहा कि मुंबई में कर्मचारी के नाम से एक फर्जी बैंक खाता खुला है जिसमें अवैध लेनदेन हुआ है। आरोपी ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज हो गया है और इसे सुलझाने के लिए 28 लाख रुपये जमा करने होंगे।



ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : मौसम विभाग की भविष्यवाणी... आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश



डर के मारे कर्मचारी ने बताए गए बैंक खाते में 28 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला किरंदुल थाने में आईटी एक्ट और साइबर अपराध की धाराओं में दर्ज किया गया।



कैसे पकड़े गए आरोपी?

पुलिस की तकनीकी शाखा ने इस मामले की जांच की और साइबर फॉरेंसिक टूल्स की मदद से आरोपियों आफताब समा (24 वर्ष), किशन वाढेर (24 वर्ष), पारिया अजय (24 वर्ष) की पहचान की। फिर एक टीम बनाकर उन्हें गुजरात के जामनगर से गिरफ्तार किया गया।



ये खबर भी पढ़िए...तोमर ब्रदर्स को 4 दिन की मोहलत... घर पर निगम ने चिपकाया नोटिस



CG Online Fraud | cg online fraud case | crime news | digital arrest | digital arrest fraud | छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ठगी





ये खबर भी पढ़िए...बिजली उपभोक्ताओं को झटका... जल्द बढ़ेगी बिजली बिल की कीमत



Tags:
  • ऑनलाइन ठगी
  • crime news
  • CG Online Fraud
  • छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ठगी
  • digital arrest
  • cg online fraud case
  • digital arrest fraud