तोमर ब्रदर्स को 4 दिन की मोहलत... घर पर निगम ने चिपकाया नोटिस

Kanak Durga Jha | Jun 21, 2025, 07:31 IST
Share
Tomar brothers given 4 days time Corporation pasted notice on house
Tomar brothers given 4 days time Corporation pasted notice on house

रायपुर के सूदखोर तोमर ब्रदर्स के घर पर नगर निगम ने नोटिस चस्पा किया है। निगम ने घर पर बने 1000 वर्ग फुट कार्यालय के दस्तावेजों की जानकारी मांगी है।

रायपुर के सूदखोर तोमर ब्रदर्स के घर पर नगर निगम ने नोटिस चस्पा किया है। निगम ने घर पर बने 1000 वर्ग फुट कार्यालय के दस्तावेजों की जानकारी मांगी है। इस नोटिस में 4 दिन की मोहलत दी गई है। नोटिस में कहा गया है कि यदि नोटिस का जवाब नहीं दिया जाता तो भविष्य में होने वाली कोई भी कार्रवाई के लिए आप खुद जिम्मेदार होंगे। यह नोटिस जोन क्रमांक 6 के कमिश्नर ने जारी किया है।

पुलिस भी लगातार तोमर ब्रदर्स के कारोबार से जुड़े लोगों पर शिकंजा कस रही है। पुरानी बस्ती पुलिस ने सूदखोरी के पैसों की वसूली करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को वसूलीबाजों के पास से तोमर बंधुओं के अवैध वसूली के करोड़ों रुपए का हिसाब-किताब मिला है।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : मौसम विभाग की भविष्यवाणी... आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश

अब तक महिला समेत 4 आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि, विस्टो फाइनेंस के नाम से ग्रुप बनाकर वसूली की जाती थी। वसूली मैनेजर बंटी सहारे ग्रुप को संचालित कर पूरे हिसाब का लेखा-जोखा रखता था। पुलिस ने तोमर ब्रदर्स से जुड़े मामले में अब तक एक महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, वीरेंद्र और रोहित तोमर फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

ये खबर भी पढ़िए...अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव पर गंभीर आरोप, SP तक पहुंचा मामला

दो साल से वसूली मैनेजर कर रहा था काम

पुलिस को पूछताछ में बंटी सहारे ने बताया कि, वो पिछले 2 साल से रोहित तोमर, वीरेंद्र तोमर और दिव्यांश के कहने पर ब्याज वसूली मैनेजर का काम कर रहा था। उसने वसूली के लिए वॉट्सऐप पर विस्टो फाइनेंस के नाम से ग्रुप बनाया है। जिसमें ब्याज की वसूली का हिसाब रखता है और उसे ऑपरेट करता था। जो व्यक्ति ब्याज नहीं देता था, उसको तोमर ब्रदर्स धमकी देते थे।

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम ने वसूलीबाज बंटी सहारे (36) निवासी झंडा चौक शिवनगर चांगोरभाठा और जितेंद्र देवांगन उर्फ मोनू (24) निवासी शीतला पारा सिमगा को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से एक फोन जब्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे छत्तीसगढ़, नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन काे लेकर करेंगे बैठक

तोमर ब्रदर्स की जमानत निरस्त करने कोर्ट को लिखा लेटर

वहीं, CSP पुरानी बस्ती राजेश देवांगन ने बताया कि तोमर ब्रदर्स के घर में छापेमारी में जब्त कैश, दस्तावेज और हथियार के बाद जिला पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में निगम और आयकर विभाग को भी लेटर लिखा गया है। साथ ही तोमर ब्रदर्स से जुड़े पूर्व के मामलों में कोर्ट को लेटर लिखा गया है, जिससे उन्हें जमानत न मिल सके। उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जा रही है, जिससे उनकी जितनी भी जमानत हो उसे निरस्त कराया जाए।

हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर अभी भी फरार | हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की पुलिस की तलाश तेज | तोमर बंधुओं के बंगले पर बुलडोजर चलाने की तैयारी! | तोमर बंधुओं के कारनामे | तोमर बंधुओं के खिलाफ आयकर और नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

ये खबर भी पढ़िए...न्यायधानी में व्यापारी से करोड़ों की ठगी... प्रॉपर्टी का झांसा देकर लूटा

Tags:
  • तोमर बंधुओं के कारनामे
  • तोमर बंधुओं के खिलाफ आयकर और नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
  • तोमर बंधुओं के बंगले पर बुलडोजर चलाने की तैयारी!
  • हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की पुलिस की तलाश तेज
  • हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर अभी भी फरार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब