केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे छत्तीसगढ़, नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन काे लेकर करेंगे बैठक

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Union Home Minister Amit Shah visit Chhattisgarh meeting operation against Naxals
Union Home Minister Amit Shah visit Chhattisgarh meeting operation against Naxals

भारत के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाई लेवल मीटिंग ली। केंद्रीय मंत्री शाह 22 जून को प्रदेश दौरे पर आएंगे।

भारत के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाई लेवल मीटिंग ली। केंद्रीय मंत्री शाह 22 जून को प्रदेश दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे नक्सल हिंसा में शहीद हुए पुलिसकर्मी, अधिकारियों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक एंटी नक्सल ऑपरेशन की प्रोग्रेस रिपोर्ट पर एक रिव्यू मीटिंग भी शाह लेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुआ मानसून, होगी भयंकर बारिश

बस्तर भी जा सकते हैं शाह

इस बैठक में छत्तीसगढ़ पुलिस, BSF, CRPF जैसी सेंट्रल पुलिस फोर्स के आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सीएम साय ने शाह के दौरे को लेकर तैयारियों के निर्देश दिए हैं। अमित शाह रायपुर से बस्तर भी जा सकते हैं। प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम इस बैठक में मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में कोरोना का खौफ जारी... बढ़े पॉजिटिव केस

2026 मार्च तक नक्सली आतंक ख़त्म करने का वादा

गृहमंत्री अमित शाह ने 2026 मार्च तक बस्तर समेत पूरे प्रदेश से नक्सली आतंक ख़त्म करने का वादा किया है। इसे लेकर प्रशासन और लगातार बड़ी रणनीति बना रहे हैं। एनकाउंटर के साथ ही प्रशासन द्वारा नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित करने की भी योजना चलाई जा रही है। इससे पप्रभावित होकर कई नक्सलियों ने जवानों ने सामने हथियार समेत सरेंडर भी किया है।

ये खबर भी पढ़िए...Kanker Naxal Attack : DRG जवानों ने नक्सलियों को घेरा, 2 नक्सली ढेर

amit shah | Union Home Minister Amita Shah | Union Home Minister Amit Shah's visit to Chhattisgarh



FAQ

  1. गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर कब आएंगे और उनका मुख्य उद्देश्य क्या है?
    गृहमंत्री अमित शाह 22 जून को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। वे नक्सल हिंसा में शहीद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के परिजनों से मुलाकात करेंगे और एंटी नक्सल ऑपरेशन की प्रगति पर समीक्षा बैठक लेंगे।
  2. अमित शाह की समीक्षा बैठक में कौन-कौन शामिल होंगे?
    समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ पुलिस, BSF, CRPF के वरिष्ठ अधिकारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ और पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम शामिल होंगे।
  3. अमित शाह ने नक्सल समस्या को लेकर क्या वादा किया है?
    गृहमंत्री अमित शाह ने वादा किया है कि मार्च 2026 तक बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ से नक्सली आतंक को पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...तोमर बंधुओं को देर रात निगम का नोटिस, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Tags:
  • अमित शाह
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
  • Union Home Minister Amit Shah's visit to Chhattisgarh
  • Union Home Minister Amita Shah
  • amit shah
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर