छत्तीसगढ़ में बाढ़ में बहे मां-बेटे समेत 4 लोग... तलाश जारी
Kanak Durga Jha | Jun 21, 2025, 09:38 IST
4 people including mother son swept away flood Chhattisgarh
सरगुजा के मैनी नदी में अचानक आई बाढ़ में मां-बेटे समेत चार लोग बह गए। गुरुवार शाम 5:30 से 06:00 के बीच की इस घटना के बाद से अब तक चारों का पता नहीं चल पाया है।
सरगुजा के मैनी नदी में अचानक आई बाढ़ में मां-बेटे समेत चार लोग बह गए। गुरुवार शाम 5:30 से 06:00 के बीच की इस घटना के बाद से अब तक चारों का पता नहीं चल पाया है। सभी ढोड़ागांव के रहने वाले हैं। सभी पुटू (मशरूम) बीनने गए थे, तभी लौटते वक्त बाढ़ की चपेट में आ गए। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम चारों की तलाश में जुटी है।
बता दें कि पूरे छत्तीसगढ़ को मानसून ने कवर कर लिया है। पिछले कुछ दिनों से सरगुजा संभाग में लगातार बारिश के बाद से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है।बाढ़ में बहने वालों के नाम - सोमारी (45 साल), अंकिता (8 साल), बिनावती (30 साल), आरयस (3 साल) है।
ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : मौसम विभाग की भविष्यवाणी... आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश
इससे पहले मौसम विभाग ने तीन जिलों सूरजपुर, कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा गौरेला-पेंड्रा-मारवाही, कोरिया, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं रायपुर-दुर्ग समेत अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
ये खबर भी पढ़िए...तोमर ब्रदर्स को 4 दिन की मोहलत... घर पर निगम ने चिपकाया नोटिस
पूरे छत्तीसगढ़ को मानसून ने कवर कर लिया है। गुरुवार को 14 जिलों के 56 से अधिक जगहों पर न्यूनतम 10MM बारिश रिकॉर्ड की गई। पूरे प्रदेश में औसतन 28 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं कुसमी में सबसे ज्यादा 200 मिमी पानी बरसा है। इस साल के लिहाज से मानसून के प्रदेश में आने के बाद एक दिन में ये सबसे ज्यादा बारिश है। बारिश की वजह से दिन के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आई है।
ये खबर भी पढ़िए...केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे छत्तीसगढ़, नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन काे लेकर करेंगे बैठक
छत्तीसगढ़ मानसून न्यूज | छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी
ये खबर भी पढ़िए...न्यायधानी में व्यापारी से करोड़ों की ठगी... प्रॉपर्टी का झांसा देकर लूटा
बता दें कि पूरे छत्तीसगढ़ को मानसून ने कवर कर लिया है। पिछले कुछ दिनों से सरगुजा संभाग में लगातार बारिश के बाद से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है।बाढ़ में बहने वालों के नाम - सोमारी (45 साल), अंकिता (8 साल), बिनावती (30 साल), आरयस (3 साल) है।
ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : मौसम विभाग की भविष्यवाणी... आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
ये खबर भी पढ़िए...तोमर ब्रदर्स को 4 दिन की मोहलत... घर पर निगम ने चिपकाया नोटिस
छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव
ये खबर भी पढ़िए...केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे छत्तीसगढ़, नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन काे लेकर करेंगे बैठक
छत्तीसगढ़ मानसून न्यूज | छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की चेतावनी
ये खबर भी पढ़िए...न्यायधानी में व्यापारी से करोड़ों की ठगी... प्रॉपर्टी का झांसा देकर लूटा
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA