नक्सल क्षेत्र की बेटी बनी इंटरनेशनल चैंपियन, वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग में जीता कांस्य

Harrison Masih | Jun 04, 2025, 16:23 IST
Daughter of Naxal area international champion wins bronze Worldwide Boxing the sootr
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र से एक सुखद और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। इस क्षेत्र की रहने वाली खुशबू नाग, जो कभी बंदूक की धमक और असुरक्षा के बीच पली-बढ़ी, आज अपने दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र से एक सुखद और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। इस क्षेत्र की रहने वाली खुशबू नाग, जो कभी बंदूक की धमक और असुरक्षा के बीच पली-बढ़ी, आज अपने दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। NPC वर्ल्ड वाइड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि अबूझमाड़ सिर्फ संघर्षों का नहीं, सपनों के पूरे होने का भी प्रतीक बन सकता है।



ये खबर भी पढ़ें... शादी का समारोह... और जिंदगी की आखिरी घड़ी: देवांगन परिवार पर टूटा कहर



नक्सल प्रभावित क्षेत्र से निकली चैंपियन

खुशबू नाग का बचपन नक्सल हिंसा से ग्रस्त बेहबेड़ा गांव में बीता। जहां कभी स्कूल तक जाना भी एक चुनौती था, वहां से निकलकर उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित NPC वर्ल्ड वाइड बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने का कारनामा कर दिखाया। यह न केवल खेल में उनकी जीत है, बल्कि सामाजिक बंधनों और असुरक्षा के माहौल के खिलाफ एक प्रतीकात्मक विजय भी है।



ये खबर भी पढ़ें... हाईकोर्ट ने अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा की गिरफ्तारी को अवैध घोषित किया



अवसाद से आसमान तक का सफर

2019 में मां के निधन ने खुशबू को गहरे सदमे में डाल दिया था। लेकिन नक्सल इलाकों में रहने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। भाई के कहने पर उन्होंने जिम जाना शुरू किया, और वहीं से शुरू हुआ एक नया अध्याय। कोच दिलीप यादव ने उनकी प्रतिभा को निखारा और प्रोफेशनल बॉडीबिल्डिंग की राह दिखाई।



ये खबर भी पढ़ें... पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी: कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह गिरफ्तार



आदिवासी बेटियों की प्रेरणा बनी खुशबू

अबूझमाड़, जिसे अक्सर विकास से कटे हुए क्षेत्र के रूप में देखा जाता है, वहीं से निकली खुशबू आज सिटी नाइट जिम, नारायणपुर में ट्रेनर के रूप में कार्यरत हैं। वह युवतियों को स्वास्थ्य, आत्मरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनकी कामयाबी यह संदेश देती है कि अगर सही मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो नक्सल क्षेत्र की बेटियां भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक सकती हैं।



यह कहानी है बारूद से बारबेल तक के सफर की, एक ऐसा सफर जो अबूझमाड़ को नई पहचान देने लगा है।



ये खबर भी पढ़ें... कोल ट्रेडिंग के लालच में आकर 1.20 करोड़ लुटा बैठा कारोबारी, ठग फरार



FAQ

  1. प्रश्न 1: खुशबू नाग कौन हैं और उन्होंने क्या उपलब्धि हासिल की है?
    उत्तर: खुशबू नाग छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की रहने वाली हैं। वे एक प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर हैं। उन्होंने NPC वर्ल्ड वाइड चैंपियनशिप 2025 में कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।
  2. प्रश्न 2: खुशबू नाग का संबंध नक्सल प्रभावित क्षेत्र से कैसे है?
    उत्तर: खुशबू नाग नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र की रहने वाली हैं, जो नक्सल प्रभावित माना जाता है। ऐसे क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचना एक बड़ी प्रेरणादायक कहानी है।
  3. प्रश्न 3: खुशबू नाग ने बॉडीबिल्डिंग की शुरुआत कैसे की?
    उत्तर: खुशबू ने 2019 में अपनी मां के निधन के बाद मानसिक तनाव से उबरने के लिए जिम जाना शुरू किया। वहां उनके कोच दिलीप यादव ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें प्रोफेशनल बॉडीबिल्डिंग की ओर मार्गदर्शन दिया।

naxal area | Abujhmad | Champion | World Boxing Championship | chattisgarh | Championship | इंटरनेशनल अवॉर्ड | छत्तीसगढ़



Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • World Boxing Championship
  • naxal area
  • Championship
  • Abujhmad
  • इंटरनेशनल अवॉर्ड
  • Champion
  • chattisgarh
  • कांस्य पदक
  • चैंपियन
  • नक्सल क्षेत्र