पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी: कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह गिरफ्तार
Harrison Masih | Published:
Congress leader Brijmohan Singh arrested making derogatory comments against PM Modi the sootr
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जिससे छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है।बृजमोहन सिंह ने फेसबुक पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और प्रधानमंत्री को लेकर टिप्पणी की थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जिससे छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। बृजमोहन सिंह ने फेसबुक पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और प्रधानमंत्री को लेकर टिप्पणी की थी, जिसे भाजपा समर्थकों ने अपमानजनक बताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में कोविड के केस बढ़े, रायपुर बना हॉटस्पॉट, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
10 मई को कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह ने फेसबुक पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से संबंधित एक पोस्ट साझा की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। इसके साथ ही एक अन्य व्यक्ति, ईश्वर दुबे की पोस्ट पर कमेंट करते हुए भी उन्होंने प्रधानमंत्री को लेकर अशोभनीय शब्दों का उपयोग किया।
कमेंट में यह भी कहा गया कि प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान से युद्ध के दौरान "रण छोड़ दिया था"। इन टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया।
भाजपा नेत्री शारदा गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता वैशाली नगर थाने पहुंचे और बृजमोहन सिंह के खिलाफ तीन अलग-अलग स्थानों पर शिकायतें दर्ज कराईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसी रात बृजमोहन सिंह के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया।
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather: मानसून की रफ्तार सुस्त, गरज-चमक और तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट
बृजमोहन सिंह की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने पहुंचे और गिरफ्तारी का विरोध किया। पूर्व विधायक अरुण वोरा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई पर आपत्ति जताई।
लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी सार्वजनिक शांति भंग करने वाली थी और उसी के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।
भाजपा समर्थकों की बड़ी संख्या में थाना परिसर में जुटने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। एहतियात के तौर पर पुलिस ने बृजमोहन सिंह को एक अन्य थाने में स्थानांतरित कर दिया ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़े नहीं।
ये खबर भी पढ़ें... फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे थे बांग्लादेशी घुसपैठिए, महिला समेत दो गिरफ्तार
बृजमोहन सिंह कांग्रेस के सक्रिय नेता और भिलाई साडा (Special Area Development Authority) के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद पार्टी में एकजुटता दिखाते हुए कई वरिष्ठ नेता खुलकर उनके समर्थन में सामने आए हैं। वहीं, भाजपा का कहना है कि सार्वजनिक पदों पर रहे लोगों से ऐसी भाषा की अपेक्षा नहीं की जा सकती।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सैन्य ऑपरेशन से जुड़ा एक संवेदनशील मुद्दा है, जिसमें हाल ही में कुछ कार्रवाईयों को लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हुई है। इस ऑपरेशन का नाम लेकर प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी को भाजपा ने "देशविरोधी मानसिकता" बताया है।
छत्तीसगढ़ की राजनीति में यह मामला एक और तीखा मोड़ ले चुका है। जहां एक ओर भाजपा इसे प्रधानमंत्री का अपमान और देशविरोधी मानसिकता बता रही है, वहीं कांग्रेस इस कार्रवाई को "राजनीतिक बदले की भावना" करार दे रही है। अब देखना यह है कि आगे इस मामले में क्या कानूनी और राजनीतिक मोड़ आते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... पीएम आवास योजना में ढिलाई पर प्रशासन की कड़ी करवाई, 14 सचिवों का वेतन रोका
Chhattisgarh Congress leader arrested | comments on PM Modi | pm modi | Raipur | chattisgarh | पीएम मोदी पर टिप्पणी | छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता गिरफ्तार | रायपुर | छत्तीसगढ़
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में कोविड के केस बढ़े, रायपुर बना हॉटस्पॉट, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ विवाद
कमेंट में यह भी कहा गया कि प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान से युद्ध के दौरान "रण छोड़ दिया था"। इन टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया।
भाजपा नेताओं ने दर्ज करवाई शिकायतें
ये खबर भी पढ़ें... CG Weather: मानसून की रफ्तार सुस्त, गरज-चमक और तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी सार्वजनिक शांति भंग करने वाली थी और उसी के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।
बढ़ती भीड़ के कारण स्थानांतरण
ये खबर भी पढ़ें... फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रहे थे बांग्लादेशी घुसपैठिए, महिला समेत दो गिरफ्तार
बृजमोहन सिंह का राजनीतिक प्रोफ़ाइल
क्या है 'ऑपरेशन सिंदूर'?
छत्तीसगढ़ की राजनीति में यह मामला एक और तीखा मोड़ ले चुका है। जहां एक ओर भाजपा इसे प्रधानमंत्री का अपमान और देशविरोधी मानसिकता बता रही है, वहीं कांग्रेस इस कार्रवाई को "राजनीतिक बदले की भावना" करार दे रही है। अब देखना यह है कि आगे इस मामले में क्या कानूनी और राजनीतिक मोड़ आते हैं।
ये खबर भी पढ़ें... पीएम आवास योजना में ढिलाई पर प्रशासन की कड़ी करवाई, 14 सचिवों का वेतन रोका
Chhattisgarh Congress leader arrested | comments on PM Modi | pm modi | Raipur | chattisgarh | पीएम मोदी पर टिप्पणी | छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता गिरफ्तार | रायपुर | छत्तीसगढ़
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari