छत्तीसगढ़ में कथा के दौरान बोले धीरेन्द्र शास्त्री-दीदी जब तक हैं, तब तक नहीं जाएंगे बंगाल...
Raipur. छत्तीसगढ़ के रायपुर में चल रही कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक दीदी (ममता बनर्जी) मुख्यमंत्री हैं, वे पश्चिम बंगाल में कथा नहीं करेंगे।
दरअसल, 10 से 12 अक्टूबर तक कोलकाता में उनकी हनुमंत कथा होनी थी, लेकिन बारिश और प्रशासनिक अनुमति रद्द होने के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। शास्त्री ने कहा कि “दीदी ने हमें मना कर दिया, परमिशन ही कैंसिल हो गई, दूसरी जगह भी अनुमति नहीं मिली। अब जब तक दीदी हैं, तब तक हम नहीं जाएंगे। दादा जब आएंगे तो जरूर जाएंगे।”
'हम राजनीति के पक्ष या विरोध में नहीं,सनातन के पक्ष में'
बागेश्वर धाम में बदले नियम- VIP और VVIP मुलाकातें बंद
हाल ही में धीरेंद्र शास्त्री ने घोषणा की थी कि अब बागेश्वर धाम में VIP और VVIP सिफारिशकर्ताओं से मुलाकात नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके गुरु संन्यासी बाबा ने आदेश दिया है कि असली भक्तों को प्राथमिकता दी जाए। गरीब, असहाय और मरीजों के लिए अब पहले दर्शन और आशीर्वाद का अवसर होगा।
शास्त्री ने यह भी स्पष्ट किया कि VIPs यदि दर्शन के लिए आएंगे, तो उन्हें अलग से समय दिया जाएगा, लेकिन प्राथमिकता आम भक्तों को ही मिलेगी।
धीरेन्द्र शास्त्री का बड़ा बयान – ३ पॉइंट्स में समझें मामला
|
ये खबर भी पढ़ें... बाबाओं के चक्कर में न पड़ें, बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
हर गुरुवार होगा भभूति वितरण और दिव्य दरबार
उन्होंने बताया कि हर गुरुवार को भक्तों से मुलाकात और सिद्ध अभिमंत्रित भभूति का वितरण किया जाएगा। इस दौरान मरीजों की अर्जियां सुनकर पर्चे बनाए जाएंगे और मंदिर प्रांगण में दिव्य दरबार लगेगा। धीरेंद्र शास्त्री का बयान पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर सकता है। उन्होंने एक ओर ममता बनर्जी की सरकार पर अप्रत्यक्ष निशाना साधा, वहीं दूसरी ओर अपने भक्तों को यह संदेश भी दिया कि बागेश्वर धाम अब सच्चे श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा, सिफारिश वालों के लिए नहीं।
FAQ
- धीरेंद्र शास्त्री ने बंगाल में कथा क्यों रद्द की?
उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री रहने के कारण और बारिश के कारण उनकी हनुमंत कथा स्थगित कर दी गई। - बागेश्वर धाम में VIP और VVIP मुलाकातों का नियम क्या है?
अब बागेश्वर धाम में VIP और VVIP मुलाकातें बंद कर दी गई हैं। दर्शन और भभूति वितरण पहले गरीब, असहाय और सच्चे भक्तों को प्राथमिकता के साथ मिलेगा।