धमतरी में तीन दोस्तों की निर्मम हत्या: वारदात के बाद हत्यारों ने मुस्कुराते हुए ली सेल्फी

Harrison Masih | Aug 12, 2025, 18:56 IST
dhmatari-triple-murder-case
Dhmatari Triple Murder Case: तीन दोस्तों की निर्मम हत्या के बाद सामने आए एक सबूत ने इस मामले को और सनसनीखेज बना दिया है। पुलिस अब इस हैरान करने वाले पहलू की गहराई से जांच कर रही है।

Dhmatari Triple Murder Case: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर के तीन दोस्तों की धारदार हथियार से हत्या ने प्रदेश को हिला दिया है। घटना सोमवार रात ग्राम भोयना के पास स्थित अन्नपूर्णा ढाबे के बाहर हुई, जहां 6-7 बदमाशों ने मामूली विवाद के बाद चाकू से वार कर तीन युवकों की जान ले ली। इस हमले में दो अन्य युवक भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।



ये खबर भी पढ़ें... जशपुर ट्रिपल मर्डर केस: प्रेमी ने की महिला और दो बच्चों की हत्या, रांची से गिरफ्तार



ढाबे में विवाद से बढ़ा मामला

रायपुर के संतोषी नगर और सेजबहार इलाके के पांच दोस्त एक ही कार में धमतरी घूमने निकले थे। रास्ते में उन्होंने ढाबे पर रुककर कुछ पूछना चाहा, लेकिन वहां पहले से बैठे नशे में धुत 6-7 बदमाशों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। बहस इतनी बढ़ गई कि मारपीट में बदल गई और देखते ही देखते धारदार हथियार निकल आए।



तीनों दोस्तों पर ताबड़तोड़ हमला

ये खबर भी पढ़ें... जमीन विवाद में माता-पिता और बेटे की हत्या, सूरजपुर में ट्रिपल मर्डर



मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल

जैसे ही रायपुर में मृतकों के शव घर पहुंचे, परिजनों में कोहराम मच गया। बहन ने कहा, "एक बेगुनाह को मार दिया गया और पुलिस सोती रही।" तीन दिन पहले ही एक बहन ने अपने भाई को राखी बांधी थी। परिजनों का आरोप है कि वारदात में 30 से ज्यादा लोग शामिल थे, जबकि पुलिस ने केवल 6 आरोपियों को पकड़ा है।



वारदात के बाद बदमाशों ने ली सेल्फी

हत्या के बाद आरोपियों ने खून से सने कपड़ों में विक्ट्री साइन दिखाते हुए फोटो खींची और कार में बैठकर सेल्फी ली। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। पुलिस ने इन्हीं तस्वीरों के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लिया है, हालांकि परिजनों का कहना है कि असली अपराधी अब भी फरार हैं।



ये खबर भी पढ़ें... दो वोट के लिए तीन मर्डर, ट्रिपल मर्डर का है चुनावी कनेक्शन!, 17 नवंबर के रात की घटना



धमतरी तीन दोस्तों की हत्या Dhamtari triple murder case



धमतरी ट्रिपल मर्डर केस – मुख्य 5 पॉइंट्स

  1. वारदात का खुलासा – धमतरी में तीन दोस्तों की एक साथ हत्या की घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी।
  2. सेल्फी का चौंकाने वाला सबूत – आरोपियों ने वारदात के बाद सेल्फी ली, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिले।
  3. पहचान और जांच – मृतकों की पहचान हो चुकी है और पुलिस उनके आपसी रिश्तों और विवादों की पड़ताल कर रही है।
  4. आरोपियों की तलाश – पुलिस टीम संभावित आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है, कई जगहों पर दबिश दी जा रही है।
  5. इलाके में दहशत – घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल है, लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

धमतरी हत्या मामला dhamtari crime news



ये खबर भी पढ़ें... पूर्व डिप्टी CM के परिवार की हत्या, ट्रिपल मर्डर केस में 5 को उम्रकैद



पुलिस जांच और राजनीतिक बयानबाजी

घटना के बाद प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, "छत्तीसगढ़ में सुशासन नहीं, जंगल राज चल रहा है।" पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और मुख्य आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है।



FAQ

  1. धमतरी ट्रिपल मर्डर केस में क्या है?
    धमतरी जिले में तीन दोस्तों की एक साथ निर्मम हत्या कर दी गई। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वारदात के बाद आरोपियों ने खुद की सेल्फी ली, जो पुलिस के लिए एक अहम सबूत बन गई है। यह मामला फिलहाल जांच के अधीन है और कई अहम तथ्य अभी सामने आने बाकी हैं।
  2. हत्यारों की सेल्फी से पुलिस को क्या सुराग मिला?
    आरोपियों द्वारा ली गई सेल्फी में उनके चेहरे, कपड़े और वारदात के बाद का माहौल साफ दिखाई दे रहा है। इस फोटो से पुलिस को न केवल संदिग्धों की पहचान करने में मदद मिली, बल्कि घटना के समय और लोकेशन का भी अंदाजा लगाया जा सका।
  3. धमतरी ट्रिपल मर्डर की वजह क्या है?
    पुलिस शुरुआती जांच में मान रही है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश और आपसी विवाद की वजह हो सकती है, लेकिन जांच में अन्य संभावित कारणों को भी खंगाला जा रहा है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • धमतरी
  • धमतरी तीन दोस्तों की हत्या
  • Dhamtari triple murder case
  • धमतरी हत्या मामला