दो वोट के लिए तीन मर्डर, ट्रिपल मर्डर का है चुनावी कनेक्शन!, 17 नवंबर के रात की घटना
The Sootr | Nov 20, 2023, 24:00 IST
दो वोट के लिए तीन मर्डर, ट्रिपल मर्डर का है चुनावी कनेक्शन!, 17 नवंबर के रात की घटना
शिवपुरी जिले की नरवर तहसील के चकरामपुर गांव में तीन लोगों की हत्या का मामला चुनावी हिंसा से जुड़ा है।
SHIVPURI. शिवपुरी की नरवर तहसील के चकरामपुर गांव में भदौरिया परिवार की महिला सहित तीन लोगों की हत्या के मामले में फर्जी वोटिंग की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक हमले में जीवित बचे राजेंद्र भदौरिया (28) ने पुलिस को बयान देते हुए बताया कि दो वोटों को लेकर विवाद हो गया था। वो कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश के पक्ष में फर्जी वोट डालने आए थे। इस पर उन्हें रोका गया। शाम को हम बोलेरो से लौट रहे थे, तभी उन्होंने घेरकर हमला कर दिया।
हमले में राजेंद्र की मां आशादेवी (42), चाचा लक्ष्मण (45) और ममेरे भाई अमर सिंह उर्फ हिमांशु (20) की मृत्यू हो चुकी है। बता दें कि राजेंद्र के अलावा उनके पिता मुन्ना (50), छोटा भाई योगेंद्र उर्फ भोला (27) और ममेरा भाई सौरभ सेंगर (25) का ग्वालियर में इलाज चल रहा है और मुन्ना भदौरिया की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने राजेंद्र के बयान का एक वीडियो 17 नवंबर की रात बनाया था। एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया का कहना है कि अभी तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुके हैं। एक ग्वालियर में भर्ती है। पूलिस के मुताबिक आरोपी पक्ष में से भी एक व्यक्ति को गोली लगी है।
आशा देवी और उसके देवर लक्ष्मण भदौरिया के शव को रविवार शाम करीब 5 बजे नरवर लाया गया थे। इससे पहले क्षत्रिय समाज के लगभग डेढ़ हजार लोग यहां एकत्रित हो गए। क्षत्रिय समाज और मृतकों के परिजन की मांग थी कि आरोपियों के घरों को पूरी तरह जमींदोज किया जाए। मृतकों के परिजन को 50-50 लाख रुपए दिए जाएं। हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। परिवार को पांच बंदूक लाइसेंस तत्काल स्वीकृत किए जाएं। समाज के लोगों का कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती, तब तक शवों का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। हालांकि, रात 9 बजे पुलिस और प्रशासन की समझाइश के बाद शव को सड़क से हटाने को परिजन राजी हुए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में देर रात चकरामपुर में अंतिम संस्कार किया गया। बता दें, इस धरना प्रदर्शन में PWD राज्य मंत्री व बीजेपी प्रत्याशी सुरेश धाकड़ भी मौजूद थे।
महिला सहित तीन की हत्या
देर रात हुआ अंतिम संस्कार
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA