बस्तर की बदलती तस्वीर पर निर्देशक सुदीप्तो सेन बनाएंगे नई फिल्म

Krishna Kumar Sikander | Jun 05, 2025, 18:59 IST
Director Sudipto Sen will make a new film on the changing picture of Bastar the sootr
बस्तर : द नक्सल स्टोरी’ और ‘द केरला स्टोरी’ के निर्देशक सुदीप्तो सेन एक बार फिर बस्तर की धरती को सिनेमा के पर्दे पर उतारने जा रहे हैं। उनकी नई फिल्म बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे और शांति की ओर बढ़ते कदमों की कहानी बयां करेगी।

बस्तर : द नक्सल स्टोरी’ और ‘द केरला स्टोरी’ के निर्देशक सुदीप्तो सेन एक बार फिर बस्तर की धरती को सिनेमा के पर्दे पर उतारने जा रहे हैं। उनकी नई फिल्म बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे और शांति की ओर बढ़ते कदमों की कहानी बयां करेगी। जगदलपुर में बस्तर शांति समिति के “बीजिंग से बस्तर तक संवाद” कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सुदीप्तो ने इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की घोषणा की।



ये खबर भी पढ़ें... बम्हनीडीह बीईओ एमडी दीवान तत्काल प्रभाव से निलंबित



नक्सलमुक्त होने की दहलीज पर बस्तर

उन्होंने कहा, “बस्तर अब नक्सलमुक्त होने की दहलीज पर खड़ा है। यहां के लोगों की जिजीविषा, जवानों का बलिदान और सरकार के प्रयासों को दुनिया तक पहुंचाने का समय आ गया है।” सुदीप्तो ने जोर देकर कहा कि बस्तर की सड़कें डामर से नहीं, शहीदों के खून से बनी हैं। यह भावना उनकी नई फिल्म का आधार बनेगी, जो बस्तर के बदलाव की गाथा को दर्शाएगी।



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में वांटेड था नक्सली कमांडर सुधाकर, एक करोड़ था इनाम



2012-13 से हुई थी परिवर्तन की शुरुआत

निर्देशक ने बताया कि बस्तर में परिवर्तन की शुरुआत 2012-13 से हुई थी और अब यह लड़ाई अपने चरम पर है। हालांकि, फिल्म की शूटिंग और रिलीज की तारीखों का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन यह तय है कि यह फिल्म बस्तर की साहसिक कहानी को वैश्विक मंच पर ले जाएगी।



ये खबर भी पढ़ें... बड़ेसेट्टी पंचायत के बाद अब केरलापेंदा भी नक्सलियों से हुआ मुक्त



शांति और प्रगति की राह पर बस्तर

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ का बस्तर क्षेत्र लंबे समय तक नक्सलवाद की चपेट में रहा, लेकिन अब यह शांति और प्रगति की राह पर है। सुदीप्तो सेन की यह फिल्म इसी ऐतिहासिक बदलाव को सिनेमाई रूप में अमर करने का प्रयास करेगी।



ये खबर भी पढ़ें... शिक्षक ने शराब के नशे में महिला पटवारी से अभद्रता, वीडियो वायरल





Director | Sudipto Sen | Director Sudipto Sen | new film | Bastar



Tags:
  • Bastar
  • Director Sudipto Sen
  • Director
  • Sudipto Sen
  • new film