चेतन साहू हत्याकांड में 3 आरोपियों को उम्रकैद, गर्लफ्रेंड ने दूसरे बॉयफ्रेंड संग मिलकर की थी हत्या

Harrison Masih | Oct 15, 2026, 11:54 IST
Share
चेतन साहू हत्याकांड में कोर्ट का फैसला
चेतन साहू हत्याकांड में कोर्ट का फैसला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिसकर्मी के बेटे चेतन साहू की हत्या के मामले में अदालत ने करीब 10 महीने बाद फैसला सुनाया है। प्रथम अपर सत्र न्यायालय, दुर्ग ने 14 अक्टूबर 2026 को तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास समेत अलग-अलग धाराओं में सजा सुनाई। यह मामला दिसंबर 2024 में हुए हत्याकांड से जुड़ा है, जिसमें चेतन की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई थी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • दुर्ग में चेतन साहू हत्याकांड में तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
  • प्रथम अपर सत्र न्यायालय, दुर्ग ने 14 अक्टूबर 2026 को फैसला सुनाया।
  • चेतन साहू की 29 दिसंबर 2024 को मारपीट में गंभीर चोटों के कारण मौत हुई थी।
  • रोशनी लकड़ा, आकाश देशलहरा और कुलेश्वर साहू को मामले में दोषी ठहराया गया।
  • अदालत ने आजीवन कारावास के साथ अर्थदंड भी लगाया है।
लिव-इन पार्टनर की हत्या कर नदी में बहाई लाश, पुलिस को गुमराह करने खुद ही लापता होने के छपवाए पर्चे | Live-in partner murdered and body dumped in river, accused printed missing posters to mislead police
लिव-इन पार्टनर की हत्या कर नदी में बहाई लाश, पुलिस को गुमराह करने खुद ही लापता होने के छपवाए पर्चे
15 Oct 2026 ,
By Aman Vaishnav
Bhind live-in partner murder case: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक दिल दहला देने वाला अपराध का मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा शख्स ने अपनी ही लिव-इन पार्टनर की जान ले ली। इतना ही नहीं मामले को भटकाने के लिए खुद ही थाने जाकर गुमशुदगी की झूठी कहानी गढ़ दी। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो इस खौफनाक हत्याकांड की पूरी सच्चाई सामने आ गई।

गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था चेतन, विवाद के बाद हुई हत्या

पुलिस जांच के अनुसार, चेतन साहू दुर्ग की न्यू पुलिस लाइन का रहने वाला था। उसकी रोशनी लकड़ा से दोस्ती थी। दोनों की माताएं पुलिस विभाग में आरक्षक थीं और पुलिस लाइन में रहने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं।

बाद में रोशनी की मां का तबादला सरगुजा हो गया, जिसके बाद रोशनी भी अपनी मां के साथ वहां चली गई। इसी दौरान उसकी नजदीकियां एक अन्य युवक से बढ़ गईं। आरोप है कि चेतन लगातार उससे मिलने की कोशिश कर रहा था, जिससे परेशान होकर रोशनी ने इस बारे में अपने नए प्रेमी को जानकारी दी।

नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, पति को मारकर सीमेंट में छिपाया था शव | Blue Drum Murder Case: Muskan and Sahil Sentenced to Death, Husband's Body Mutilated and Hidden in Cement
मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, पति को मारकर सीमेंट में छिपाया था शव
14 Oct 2026 ,
By Sumit Kumar
चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई गई है। अदालत ने 30 सितंबर को दोनों को दोषी ठहराया था। सजा सुनाए जाने से पहले दोनों तनाव में बताए गए थे। सौरभ का परिवार लंबे समय से दोषियों को फांसी देने की मांग कर रहा था।

मिलने के बहाने बुलाया, फिर लाठी-डंडों से किया हमला

दिसंबर 2024 में रोशनी अपनी मां के साथ दुर्ग आई थी। पुलिस जांच के मुताबिक, 29 दिसंबर 2024 की रात करीब 8:30 बजे चेतन को कसारीडीह सिविल लाइन स्थित क्वार्टर के पास मिलने के लिए बुलाया गया था। आयुष्मान हॉस्पिटल के पास विवाद के बाद चेतन पर लाठी-डंडों और घातक हथियारों से हमला किया गया।

गंभीर चोटें लगने के कारण चेतन की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की।

रोशनी लकड़ा समेत तीन आरोपियों को ठहराया गया दोषी

पुलिस ने इस मामले में रोशनी लकड़ा, आकाश देशलहरा और कुलेश्वर साहू के साथ तीन नाबालिगों को भी पकड़ा था। मामले में हत्या समेत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया।

सुनवाई के बाद प्रथम अपर सत्र न्यायालय, दुर्ग ने तीन आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड: 30 गार्डों की मौजूदगी, भागने का दावा और CCTV फुटेज का इंतजार | Atar Singh Bhadana Murder Case: Presence of 30 Guards, Claim of Escape, and Waiting for CCTV Footage
अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में नए खुलासे: हत्या के डर से रखे थे 30 गार्ड, हमले के समय भागने का दावा
14 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में कई सवाल उठ रहे। जानकारी के मुताबिक, भड़ाना को पहले से अपनी हत्या का डर था। इसी वजह से उन्होंने कुछ दिन पहले 30 सिक्योरिटी गार्ड रखे थे लेकिन हमले के दौरान गार्ड मौके से भाग गए थे। वहीं, कुछ ग्रामीणों का दावा है कि हमले से पहले गांव में गुप्त बैठक हुई थी।

BNS की अलग-अलग धाराओं में सुनाई गई सजा

उपलब्ध सजा वारंट के अनुसार, दोषियों को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/190 और 61(2) के तहत आजीवन कारावास तथा 500-500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।

इसके अलावा, धारा 191(2) के तहत दो साल और धारा 191(3) तथा 118(1) के तहत तीन-तीन साल के कारावास की सजा भी सुनाई गई है। इन धाराओं के तहत अर्थदंड भी लगाया गया है।

अदालत ने सभी सजाओं को साथ-साथ चलाने का आदेश दिया है। साथ ही, न्यायिक अभिरक्षा में पहले बिताई गई अवधि को सजा में समायोजित करने का निर्देश दिया गया है।

करीब 10 महीने बाद आया फैसला

29 दिसंबर 2024 को हुए इस हत्याकांड में अदालत ने 14 अक्टूबर 2026 को फैसला सुनाया। मामले की विवेचना निरीक्षक केशव राम कोसले ने की थी। फैसले के बाद चेतन साहू हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में है।

रायपुर में डीजे पर डांस को लेकर खूनी विवाद: 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग पर आरोप | Bloody dispute over DJ dance in Raipur: 18-year-old youth murdered with knife, minor accused
रायपुर में डीजे पर डांस को लेकर खूनी विवाद, 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग पर आरोप
11 Oct 2026 ,
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डीजे पर डांस करने को लेकर शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंच गया। अमलीडीह इलाके में शनिवार रात 18 साल के युवक गौरव सेन पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक की जान चली गई। हत्या का आरोप एक नाबालिग पर लगा है। घटना स्वर्ण जयंती चौक के पास हुई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Tags:
  • प्रेमी की हत्या
  • चेतन साहू हत्याकांड
  • दुर्ग हत्याकांड
  • Durg murder case
  • छत्तीसगढ़
  • आरोपियों को उम्रकैद
  • बॉयफ्रेंड की हत्या
MP में शिक्षकों का बढ़ेगा काम, ई-अटेंडेंस के बाद अब देना होगा बच्चों की पढ़ाई का हिसाब-किताब

By Manya Jain

MP में शिक्षकों का बढ़ेगा काम, ई-अटेंडेंस के बाद अब देना होगा बच्चों की पढ़ाई का हिसाब-किताब
लिव-इन पार्टनर की हत्या कर नदी में बहाई लाश, पुलिस को गुमराह करने खुद ही लापता होने के छपवाए पर्चे

By Aman Vaishnav

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर नदी में बहाई लाश, पुलिस को गुमराह करने खुद ही लापता होने के छपवाए पर्चे
राजस्थान में 4 साल से छात्रसंघ चुनाव बंद, फिर भी छात्रों से वसूले 22 करोड़; निर्मल चौधरी बोले- शुल्क भी बंद हो

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में 4 साल से छात्रसंघ चुनाव बंद, फिर भी छात्रों से वसूले 22 करोड़; निर्मल चौधरी बोले- शुल्क भी बंद हो
मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे ने भरा निर्दलीय नामांकन, बोले-ढाई साल से कार्यकर्ताओं में नाराजगी

By Ashish Bhardwaj

मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बेटे ने भरा निर्दलीय नामांकन, बोले-ढाई साल से कार्यकर्ताओं में नाराजगी
एमपी के निजी कॉलेजों के लिए नए नियम: कॉलेज हुआ बंद तो पढ़ाई का खर्च उठाएंगे संचालक, कैंपस शेयरिंग पर भी रोक

By Manya Jain

एमपी के निजी कॉलेजों के लिए नए नियम: कॉलेज हुआ बंद तो पढ़ाई का खर्च उठाएंगे संचालक, कैंपस शेयरिंग पर भी रोक
दो मुक्का मारूंगा तो भाग जाओगे, एलन मस्क पर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का विवादित बयान

By Aman Vaishnav

दो मुक्का मारूंगा तो भाग जाओगे, एलन मस्क पर रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का विवादित बयान
रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे मैच कल से, महिलाओं को मिलेगी फ्री एंट्री, स्मृति मंधाना बोलीं- नहीं बदलेगा बैटिंग का अंदाज

By Harrison Masih

रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे मैच कल से, महिलाओं को मिलेगी फ्री एंट्री, स्मृति मंधाना बोलीं- नहीं बदलेगा बैटिंग का अंदाज