छत्तीसगढ़ में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू.... थाईलैंड के मंदिर के तर्ज पर बन रहा माता का पंडाल

Kanak Durga Jha | Sept 25, 2024, 10:16 IST
Share
durga pandal built Thailands temple janjgir champa
durga pandal built Thailands temple janjgir champa

Durga Puja 2024 : जांजगीर-चांपा जिले में 160 फीट ऊंचा दुर्गा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। यह पंडाल थाईलैंड के प्रसिद्ध अरुण देव मंदिर के तर्ज पर बनाया जा रहा है।

Durga Puja 2024 : छत्तीसगढ़ समेत देशभर में दुर्गा माता के आगमन की धूमधाम से तैयारी की जा रही है। प्रदेश में रायपुर समेत कई जिलों में दुर्गा माता का भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। जांजगीर-चांपा जिले में 160 फीट ऊंचा दुर्गा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। यह पंडाल थाईलैंड के प्रसिद्ध अरुण देव मंदिर के तर्ज पर बनाया जा रहा है। बता दें कि इस पंडाल के निर्माण के लिए पश्चिम बंगाल से कारीगर आए हुए हैं।


करोड़ों की लागत से बन रहा पंडाल

इसे बनाने के लिए बंगाल के 40 कारीगर लगे हुए हैं। श्री श्री दुर्गा सेवा उत्सव समिति इसका निर्माण करा रही है। बताया जा रहा है कि, सजावट में करीब 1 करोड़ का खर्च भी हुआ है। पंडाल का निर्माण श्री श्री दुर्गा सेवा उत्सव समिति द्वारा किया जा रहा है। बता दें कि 41 साल से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है।


प्रदेशभर से माता के दर्शन के लिए आते है लोग

जांजगीर में कई सालों से मां दुर्गा का भव्य पंडाल का निर्माण किया जाता है। इसे देखने के लिए प्रदेशभर से लाखों लोग जांजगीर आते हैं। इस साल की नवरात्रि में थाईलैंड के विश्व प्रसिद्ध शांति के प्रतीक अरुण देव मंदिर के तर्ज पर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। यह पंडाल 160 फीट ऊंचा और 150 फीट चौड़ा होगा।


ऐसी होगी माता की मूर्ति

जितना ही आकर्षित पंडाल होगा, उससे ज्यादा आकर्षित माता की मूर्ति होने वाली है। पांच शेरों के स्वर्णिम रथ में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मां दुर्गा की सजावट सोने-चांदी, हीरे-मोती से जड़ित गहनों और लाल रंग की सुंदर साड़ी से होगी। प्रतिमा को भटगांव के प्रदीप देवांगन की 12 सदस्यों की टीम तैयार कर रही है।

साथ ही भगवान शिव के परिवार की मूर्ति भी बनाई गई है। मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पंडाल को भी सजाया जा रहा है, जिसे 10 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इस बार पंडाल में बुर्ज खलीफा के तर्ज पर आकर्षक लाइटिंग लगाई जाएगी, जिसे लगाने के लिए कोलकाता के फेमस रियाज अहमद की टीम को बुलाया गया है। वहीं मां दुर्गा की प्रतिमा, पंडाल, लाइटिंग, साउंड सिस्टम सहित अन्य सजावट का खर्च लगभग 1 करोड़ होगा।



The Sootr Links

छत्तीसगढ़ की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

Tags:
  • Durga Puja
  • Durga Puja 2024
  • Durga Puja pandal 2024
  • Durga Puja janjgir pandal 2024
  • Durga Puja in chhattisgarh
  • Durga Puja in CG
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा

By Jageshwar Prasad

जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल

By Ramanand Tiwari

11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर

By Harrison Masih

रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर
स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, रायपुर-बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

By Umeshwari Baghel

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय स्तर पर डंका, रायपुर-बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित