भूपेश बघेल पर बढ़ा संकट, आबकारी मंत्री रहे लखमा के घर ED का छापा

Marut raj | Dec 28, 2024, 11:07 IST
ED raids the house of former Excise Minister Kawasi Lakhma son the sootr
ED raids the house of former Excise Minister Kawasi Lakhma son : ED ने पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा से कांग्रेस विधायक कवासी लखमा के रायपुर बंगले पर छापा मारा है। उनके बेटे के यहां भी छापा मारा गया है।

ED raids the house of former Excise Minister Kawasi Lakhma son : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। ED ने पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा से कांग्रेस विधायक कवासी लखमा के रायपुर बंगले पर छापा मारा है। इसके साथ ही उनके बेटे के यहां ाभी छापा मारा गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मामले में की गई है।



अबूझमाड़ को घेरेगी स्पेशल फोर्स, कुछ ही दिनों बाद शुरू होगा बड़ा ऑपरेशन



हेडगेवार ने 100 साल पहले अपने इस करीबी को छत्तीसगढ़ भेजा था शाखा लगाने



जिला पंचायत अध्यक्ष हैं लखमा के बेटे

जानकारी के अनुसार काेंटा से कांग्रेस विधायक कवासी लखमा के बेटे हरीश कवासी जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू के घर भी ED की ओर से छापा मारा गया है।



ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार के दौरान शराब घोटाले के आरोपों की जांच ईडी की ओर से की जा रही है। इस मामले में कांग्रेस नेता अनवर ढेबर, पूर्व आईएएस अफसर रहे अनिल टुटेजा सहित कई लोग जेल में बंद हैं।





एक अनुमान के अनुसार छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला करीब 2100 करोड़ का बताया जा रहा है। इसमें अब छत्तीसगढ़ की तीन शराब निर्माता कंपनियां भी ईडी की रड़ार पर आई हैं। ईडी की ओर से छत्तीसगढ़ की इन शराब निर्माता कंपनियों के खिलाफ जांच शुरू करने के लिए स्पेशल कोर्ट में याचिका लगाई गई है।



RSS के 100 साल पूरे... मोहन भागवत रायपुर में मनाएंगे बड़ा जश्न



शंकराचार्य बोले-मोहन भागवत के शरीर में हिंदुओं का दिल मत ढूंढो



FAQ

  1. ED ने किसके यहां छापा मारा है ?
    D ने छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा से कांग्रेस विधायक कवासी लखमा के बेटे के घर छापा मारा है। कवासी लखमा के बेटे हरीश कवासी जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।
  2. यह छापेमारी किस मामले से जुड़ी हुई है ?
    यह छापेमारी छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़ी हुई है, जिसमें ईडी छानबीन कर रही है। अनुमान के अनुसार, शराब घोटाले की राशि करीब 2100 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
  3. कौन-कौन से अन्य व्यक्ति या संस्थाएं जांच के दायरे में हैं ?
    इस मामले में कांग्रेस नेता अनवर ढेबर, पूर्व आईएएस अफसर अनिल टुटेजा समेत कई लोग जेल में बंद हैं। इसके अलावा, तीन शराब निर्माता कंपनियां भी ईडी की जांच के दायरे में हैं, और इसके खिलाफ जांच शुरू करने के लिए स्पेशल कोर्ट में याचिका दायर की गई है।


Tags:
  • ईडी
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • भूपेश बघेल
  • CG News
  • liquor scam
  • आबकारी मंत्री कवासी लखमा
  • Chhattisgarh liquor scam ED's complaint
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
  • छत्तीसगढ़ ईडी छापा
  • cg news in hindi
  • छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस
  • Chattisgarh liquor scam
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news