ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री कवासी लखमा की करोड़ों की संपत्ति अटैच... सुकमा में कांग्रेस दफ्तर भी सील

Kanak Durga Jha | Jun 13, 2025, 17:29 IST
ED takes major action Liquor scam Kawasi Lakhma property worth crores attached
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ED ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा की 6 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति अटैच कर दी है।

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ED ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा की 6 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति अटैच कर दी है। इसमें उनके बेटे हरीश लखमा की संपत्ति के साथ-साथ सुकमा में स्थित कांग्रेस कार्यालय की इमारत भी शामिल है। खास बात यह है कि देश में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी राजनीतिक पार्टी के कार्यालय भवन को ईडी द्वारा अटैच किया गया है।



ये खबर भी पढ़िए...अब जमेगा माहौल... लगेंगे लिटिल-लिटिल पेग, राजधानी में खुलेंगी 7 शराब दुकानें



कवासी लखमा पहले ही जेल में बंद

कवासी लखमा इस समय पहले से ही ईडी की हिरासत में जेल में बंद हैं। उनके बेटे हरीश लखमा की रायपुर और सुकमा में फैली करीब 6.34 करोड़ रुपए की संपत्ति को ईडी ने इस कार्रवाई में अटैच किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि यह संपत्तियां कथित रूप से शराब कारोबार से मिली अवैध कमाई से खरीदी गई थीं।



ये खबर भी पढ़िए...CG Vyapam : पुलिस विभाग में नौकरी का सपना अब होगा पूरा, कई पदों पर निकली भर्ती



सुकमा जिले में जो कांग्रेस कार्यालय भवन अटैच किया गया है, वह लखमा परिवार के स्वामित्व में बताया जा रहा है। यह भवन लंबे समय से कांग्रेस का जिला कार्यालय रहा है। ईडी की जांच में पाया गया कि भवन की खरीद-फरोख्त में शराब घोटाले की रकम का इस्तेमाल किया गया। ईडी ने इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत कार्रवाई करते हुए इसे अपराध से अर्जित संपत्ति मानते हुए जब्त किया है।



ये खबर भी पढ़िए...जो पहली सूची में अपात्र था, वही बाद में बोनस के 10 अंक पाकर टॉपर बन गया



राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप

इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेताओं में रोष है। पार्टी प्रवक्ताओं ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है और कहा है कि केंद्र सरकार ईडी का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस ने दावा किया है कि यह कार्रवाई विधानसभा चुनाव के पूर्व शुरू हुई जांच का हिस्सा है और यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है।



शराब घोटाला | 2100 करोड़ का शराब घोटाला | छत्तीसगढ़ ईडी शराब घोटाला | छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला | छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला केस



ये खबर भी पढ़िए...अब अफसर का घर भी नहीं सुरक्षित... डिप्टी कलेक्टर के आवास में चोरों का धावा



Tags:
  • ED
  • शराब घोटाला
  • कवासी लखमा
  • छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला केस
  • छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला
  • छत्तीसगढ़ ईडी शराब घोटाला
  • 2100 करोड़ का शराब घोटाला