कटघोरा की जामा मस्जिद में जमकर हुई मारपीट, नमाज के बाद भड़का विवाद
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा स्थित पुरानी बस्ती की जामा मस्जिद में एक सामाजिक बैठक के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। विवाद के बाद मस्जिद परिसर में गाली-गलौच और जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष के लईक मोहम्मद को शारीरिक रूप से चोट पहुंची है।
घटना के बाद लईक मोहम्मद ने कटघोरा थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार रात इशा की नमाज के बाद हुई, जब मस्जिद परिसर में समुदाय से जुड़े लोगों के बीच एक मशवरा (सामाजिक चर्चा) चल रहा था।
ये खबर भी पढ़ें... जामा मस्जिद पर पाकिस्तानी झंडा लगाकर फंसा भोपाल का युवक, अब ढूंढ रही पुलिस
लईक मोहम्मद ने इन लोगों पर लगाया आरोप:
मोहम्मद शाहिद
मोहम्मद रागिब
मोहम्मद राशिद
अब्दुल्ला
शेख सरफराज
लईक मोहम्मद का कहना है कि इन लोगों ने उन्हें घेर लिया और जानबूझकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। उनका आरोप है कि यह हमला योजनाबद्ध था।
ये खबर भी पढ़ें... हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद सर्वे रोकने से किया इनकार, पुलिस का फ्लैग मार्च
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज मस्जिद परिसर में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने स्थानीय स्तर पर तूल पकड़ लिया है, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है।
पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किया मामला
मामले की जानकारी मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस सक्रिय हो गई। थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों के बीच आपसी विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत दोनों पक्षों ने दी है।
"मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।"
— धर्म नारायण तिवारी, थाना प्रभारी, कटघोरा
मस्जिद में विवाद से सामाजिक तनाव की आशंका
यह घटना एक धार्मिक स्थल पर हुई है, ऐसे में स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की अफवाह या तनाव की स्थिति से निपटने के लिए चौकसी बरती जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अमला दोनों पक्षों से बातचीत कर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।
कटघोरा की यह घटना धार्मिक और सामाजिक दोनों ही दृष्टियों से संवेदनशील मानी जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने इसे और ज्यादा गंभीर बना दिया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और दोनों पक्षों के बीच सुलह की कोई कोशिश होती है या नहीं।
कटघोरा जामा मस्जिद | मस्जिद में जमकर हुई मारपीट | जामा मस्जिद विवाद | korba Jama Masjid dispute | Jama Masjid
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧