गुना SP को हटाए जाने पर भड़के दिग्विजय, बोले- मस्जिद के सामने ही क्यों नाचते हैं नफरत फैलाने वाले
Sandeep Kumar | Apr 21, 2025, 17:51 IST
digvijay-singh bjp-councilor-guna
एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पार्षद पर गुना में हनुमान जयंती के दिन विवाद फैलाने का आरोप लगाए हैं । दिग्विजय ने एसपी को हटाने के फैसले पर भी सवाल उठाए हैं।
MP NEWS: मध्य प्रदेश के गुना जिले में हटाए गए एसपी से सियासत शुरू हो गई है। दरअसल हनुमान जयंती के दिन निकाली गई शोभायात्रा के दौरान हुए विवाद ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। शोभायात्रा मस्जिद के पास पहुंचते ही विवाद शुरू हो गया था। इसके बाद पत्थरबाज़ी की खबरें सामने आईं थी। इस पूरे मामले में एसपी संजीव कुमार सिन्हा का ट्रांसफर कर दिया गया। इसको लेकर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने प्रदेश सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी पार्षद की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुस्लिम युवकों को निशाना बनाया, जबकि शहर का एसपी निष्पक्ष कार्रवाई कर रहे थे, इसीलिए उन्हें हटाया गया। ये कैसा न्याय है...
दिग्विजय ने 'एक्स' पर लिखा कि बीजेपी पार्षद पहले भी शहर में साम्प्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश कर चुके हैं। हर बार उन्हें बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा बचा लिया जाता है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जुलूस में शामिल लोगों को बार-बार मस्जिद के सामने जाकर नाचने की जरूरत क्यों महसूस होती है? उन्होंने इस प्रवृत्ति को "खोज का विषय" बताया।
ये खबर भी पढ़िए... मध्य प्रदेश के 87 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द: कई खामिया आईं सामने
हनुमान जयंती के दिन शिवाजी नगर स्थित माता मंदिर से एक शोभायात्रा निकाली गई थी। इस दौरान शोभायात्रा में डीजे की तेज आवाज में भक्ति गीत बज रहे थे और युवक नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। यह जुलूस शाम लगभग 7:30 बजे कर्नलगंज इलाके में मस्जिद के पास पहुंचा और वहीं रुक गया। इसी दौरान तनाव पैदा हुआ और फिर कथित तौर पर जुलूस पर पथराव हुआ। इसके बाद माहौल बिगड़ गया और पुलिस को दखल देना पड़ा।
ये खबर भी पढ़िए... वंदे भारत ट्रेन की सुरक्षा पर संकट: तेज रफ्तार में मवेशियों से टकराव बना खतरा
इस घटना के बाद बीजेपी पार्षद ओमप्रकाश कुशवाह उर्फ गब्बर ने शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने पांच नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। अब तक नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। हालांकि, इस पूरे मामले के बीच अचानक शहर के एसपी का तबादला कर दिया गया, जिसे लेकर विपक्ष खासा नाराज है। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि एसपी को पार्षद के खिलाफ कार्रवाई करने की सजा दी गई है।
ये खबर भी पढ़िए... MP की सबसे बड़ी ठगी का मामला, सब्जी बेचने वाले के खाते में होता था लेनदेन, ऐसे हुआ खुलासा
इस पूरे मामले ने गुना की राजनीति को गरमा दिया है। जहां बीजेपी जुलूस पर पथराव को कानून-व्यवस्था का मुद्दा बता रही है। वहीं कांग्रेस इसे प्रशासनिक पक्षपात और धार्मिक विद्वेष की साजिश बता रही है। घटना की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।
ये खबर भी पढ़िए... BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2024-25: 34 खिलाड़ियों की लगी लॉटरी, ईशान-श्रेयस का क्या हुआ?
दिग्विजय सिंह का तीखा प्रहार
गुना शांति प्रिय नगर है जिसे कुछ लोग बिगाड़ने में लगे है। ये @BJP4India के पार्षद महोदय अनेक बार इस प्रकार के कृत्य कर चुके हैं लेकिन हर बार इन्हें भाजपा के नेता बचा लेते हैं। @guna_police ने FIR कर दी तो उनका ट्रांसफर हो गया। उस पार्षद की शिकायत पर कुछ मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार… https://t.co/VTiljlTTYd
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) April 21, 2025
जुलूस और पत्थरबाजी की घटना
ये खबर भी पढ़िए... वंदे भारत ट्रेन की सुरक्षा पर संकट: तेज रफ्तार में मवेशियों से टकराव बना खतरा
एसपी का तबादला
ये खबर भी पढ़िए... MP की सबसे बड़ी ठगी का मामला, सब्जी बेचने वाले के खाते में होता था लेनदेन, ऐसे हुआ खुलासा
सियासी बयानों से गरमाई फिजा
ये खबर भी पढ़िए... BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2024-25: 34 खिलाड़ियों की लगी लॉटरी, ईशान-श्रेयस का क्या हुआ?
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari