DFO ऑफिस में पांच घंटे का ड्रामा, जनप्रतिनिधियों का विरोध ‘खेद’ से समाप्त
VINAY VERMA | Aug 08, 2025, 10:26 IST
Five hours drama DFO office protest public representatives ended regret
एमसीबी जिले में गुरुवार को डीएफओ मनीष कश्यप के कार्यालय के बाहर ऐसा दृश्य देखने को मिला मानो कोई हाई-वोल्टेज नाटक मंचित हो रहा हो।
एमसीबी जिले में गुरुवार को डीएफओ मनीष कश्यप के कार्यालय के बाहर ऐसा दृश्य देखने को मिला मानो कोई हाई-वोल्टेज नाटक मंचित हो रहा हो। मंच पर भाजपा और कांग्रेस के नेता और डीएफओ मनीष कश्यप थे.. हालांकि मनीष कश्यप पांच घंटे तक अपने चेंबर से बाहर नहीं निकले। लेकिन पूरी कहानी उन्ही के इर्दगिर्द घूमती रही...
दरअसल पूरा मामला तब शुरू हुआ जब नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा और नगर के पार्षद भालुओं के बढ़ते आतंक की शिकायत लेकर डीएफओ कार्यालय पहुंचे। लेकिन वहां उन्हें समाधान नहीं, बल्कि ‘अभद्रता’ का स्वाद चखाया गया। जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि डीएफओ ने तानाशाही लहजे में बात की, बात क्या की – सीधे अपमान कर दिया।
इसके बाद तो जैसे बर्फीली हवा में आग लग गई। नाराज जनप्रतिनिधि धरने पर बैठ गए, नारेबाजी शुरू हो गई – “डीएफओ हटाओ, वन विभाग बचाओ!” इस नारे की गूंज सुनकर पहले भाजपा नेता पहुंचे, फिर कांग्रेस के भी ‘दुख बांटने’ आ गए। भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह, पूर्व विधायक गुलाब कमरो और भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले ने मौके पर पहुंचकर विरोध को और गरमा दिया।
प्रदर्शन तब तक चलता रहा जब तक शाम के पांच नहीं बज गए। पांच घंटे बीतने के बाद सुलह समझौता का दौर चला। एसडीएम की मध्यस्थता में बैठक हुई, जनप्रतिनिधियों का एक डेलिगेशन के सामने डीएफओ को ‘सभा कक्ष’ की बुलाया गया।
मीटिंग से मीडिया को दूर और माहौल गुप्त रखा गया, लेकिन बाहर जो खबर आई, उसके अनुसार डीएफओ ने सिर्फ ‘खेद’ प्रकट किया। जिससे बाहर बैठे जनप्रतिनिधि अफसोस के अलावा कुछ नहीं कर सके। उसके बाद धरना खत्म हो गया है, जनप्रतिनिधि अपने-अपने घरों को लौट गए। हालांकि भालू अब भी बस्ती की गलियों में टहल रहा है।
CG News | cg news latest today | cg news update | cg news today | Chhattisgarh News | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news update
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
अपमान का आरोप लगा प्रदर्शन
दरअसल पूरा मामला तब शुरू हुआ जब नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा और नगर के पार्षद भालुओं के बढ़ते आतंक की शिकायत लेकर डीएफओ कार्यालय पहुंचे। लेकिन वहां उन्हें समाधान नहीं, बल्कि ‘अभद्रता’ का स्वाद चखाया गया। जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि डीएफओ ने तानाशाही लहजे में बात की, बात क्या की – सीधे अपमान कर दिया।
शुरू हो गई नारेबाजी
इसके बाद तो जैसे बर्फीली हवा में आग लग गई। नाराज जनप्रतिनिधि धरने पर बैठ गए, नारेबाजी शुरू हो गई – “डीएफओ हटाओ, वन विभाग बचाओ!” इस नारे की गूंज सुनकर पहले भाजपा नेता पहुंचे, फिर कांग्रेस के भी ‘दुख बांटने’ आ गए। भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह, पूर्व विधायक गुलाब कमरो और भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले ने मौके पर पहुंचकर विरोध को और गरमा दिया।
मंत्री के प्रतिनिधियों ने संभाला मोर्चा स्थानीय विधायक के प्रतिनिधि सरजू यादव और कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रतिनिधियों ने भी मोर्चा संभाल लिया। मंच पर एक स्वर में सभी बोले – “डीएफओ साहब का रवैया न केवल तानाशाही है, बल्कि भ्रष्टाचार से लिप्त है। निर्माण कार्यों में भारी गड़बड़ी हुई है, जांच होनी चाहिए!
जनप्रतिनिधियों का विरोध
मीटिंग से मीडिया को दूर और माहौल गुप्त रखा गया, लेकिन बाहर जो खबर आई, उसके अनुसार डीएफओ ने सिर्फ ‘खेद’ प्रकट किया। जिससे बाहर बैठे जनप्रतिनिधि अफसोस के अलावा कुछ नहीं कर सके। उसके बाद धरना खत्म हो गया है, जनप्रतिनिधि अपने-अपने घरों को लौट गए। हालांकि भालू अब भी बस्ती की गलियों में टहल रहा है।
CG News | cg news latest today | cg news update | cg news today | Chhattisgarh News | Chhattisgarh news today | chhattisgarh news update
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari