वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल 64 सहायक ACF अधिकारियों के तबादले
RAIPUR : छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य के 64 सहायक वन संरक्षकों (ACF) का तबादला किया गया है। विभाग द्वारा जारी सूची में मैदानी स्तर पर पदस्थ उप वनमंडलाधिकारियों (SDO) और सामान्य परिक्षेत्र अधिकारियों (RO) को पदोन्नति व प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार राज्य के विभिन्न वनमंडलों, जिला यूनियनों एवं वृत्त कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
इन प्रमुख अफसरों के बदले प्रभार
तबादला आदेश के अनुसार राम कुमार सिदार को कवर्धा परियोजना मंडल का मंडल प्रबंधक बनाया गया है। विजेन्द्र सिंह ठाकुर को उप वनमंडलाधिकारी उदयपुर से बस्तर भेजा गया है। अमिता गुप्ता को छ.ग. राज्य लघु वनोपज संघ नवा रायपुर में उप प्रबंधक की जिम्मेदारी दी गई है।
मनोज कुमार विश्वकर्मा को धमतरी से हटाकर बिरगुड़ी का उप वनमंडलाधिकारी बनाया गया है। वहीं मोना महेश्वरी को खैरागढ़ से हटाकर वृत्त कार्यालय दुर्ग में संलग्नाधिकारी नियुक्त किया गया है। जसवीर सिंह मरावी को कांकेर वनमंडल में ही नया प्रभार मिला है।
फील्ड और मुख्यालय स्तर पर फेरबदल
कुमार सिंह कंवर को पत्थलगांव से हटाकर बैकुण्ठपुर भेजा गया है। एम. एल. सिदार को रायगढ़ जिला यूनियन का उप प्रबंध संचालक बनाया गया है। शिवशंकर नाविक को धमतरी वनमंडल का उप मंडलाधिकारी पदस्थ किया गया है। अवधेश सिंह को मनेन्द्रगढ़ से सूरजपुर स्थानांतरित किया गया है।
इसी तरह मनोज कुमार साह को सरगुजा वनमंडल में संलग्नाधिकारी बनाया गया है। विष्णुनाथ नाग को सुकमा वनमंडल में जिम्मेदारी दी गई है। ए.एल. खुंटे को नारायणपुर और सुनील कुमार बच्चन को पेण्ड्रा भेजा गया है।
टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य में तैनातियां
समीर जोनाथन को अचानकमार टाइगर रिजर्व से हटाकर महासमुन्द भेजा गया है। गुलशन कुमार साहू को बस्तर से अचानकमार टाइगर रिजर्व बिलासपुर में सहायक संचालक का प्रभार मिला है। प्रखर नायक को पामेड़ अभ्यारण्य बीजापुर में अधीक्षक बनाया गया है।
कुबेर चरण बरिहा को भैरमगढ़ अभ्यारण्य इंद्रावती टाइगर रिजर्व का प्रभार सौंपा गया है। विकास चंद्राकर को बिलासपुर वृत्त कार्यालय और सपना मुखर्जी को रायपुर वृत्त कार्यालय में पदस्थ किया गया है।
प्रशासनिक व्यवस्था होगी मजबूत
विशेष सचिव जे.पी. पाठक के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में सभी अधिकारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इस बड़े फेरबदल से वन क्षेत्रों की सुरक्षा और प्रशासनिक कामकाज में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह खबरें भी पढ़ें...
वन विभाग में प्रमोशन,दस साल बाद एकसाथ प्रमोट हुए 4506 अधिकारी-कर्मचारी
वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 IFS अफसरों की नई जिम्मेदारी
एमपी के जंगल में डूबने का खतरा, वन विभाग की दोगुनी गश्त पर बड़ा सवाल
वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 आईएफएस अफसरों की नई पोस्टिंग