वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 आईएफएस अफसरों की नई पोस्टिंग
VINAY VERMA | Aug 08, 2026, 15:23 IST
24 IFS अफसरों की नई पोस्टिंग
छत्तीसगढ़ वन विभाग ने 24 IFS अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। गणवीर धम्मशील को मंत्रालय में विशेष सचिव बनाया गया है, जबकि पंकज राजपूत को रायपुर का वन उप संरक्षक नियुक्त किया गया।
Raipur. छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 24 अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। तबादला सूची में कई जिलों के वन उप संरक्षक बदले गए हैं। वहीं कुछ अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति से वापस लाकर मैदानी जिम्मेदारी दी गई है।
2013 बैच के गणवीर धम्मशील को बलौदाबाजार के वन उप संरक्षक पद से हटाकर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। उनकी नई जिम्मेदारी मंत्रालय नवा रायपुर में प्रतिनियुक्ति पर होगी। इसी बैच के उत्तम कुमार गुप्ता को बस्तर से इंद्रावती टाइगर रिजर्व की जिम्मेदारी दी गई है। वे प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) और क्षेत्र निदेशक होंगे।
2014 बैच के पंकज राजपूत अब रायपुर के वन उप संरक्षक होंगे। वे अभी खैरागढ़ में पदस्थ थे। वहीं प्रभाकर खलखो को कोरिया से सरगुजा के कार्य आयोजना वनमंडल में प्रभारी वन संरक्षक बनाया गया है।
तबादला सूची में बस्तर संभाग पर भी खास फोकस दिखा है। संदीप बलगा को इंद्रावती टाइगर रिजर्व बीजापुर से हटाकर पूर्व भानुप्रतापपुर भेजा गया है। वहीं रौनक गोयल को मुख्यालय से कांकेर का वन उप संरक्षक बनाया गया है। शषिगानंदन के. गरियाबंद से कांकेर जाएंगे।
मयंक पाण्डेय को महासमुंद से गरियाबंद भेजा गया है। श्रीनिवास तन्नेटी अब महासमुंद की जिम्मेदारी संभालेंगे। वे अभी सरगुजा हाथी रिजर्व में उप संचालक थे। सत्यदेव शर्मा को प्रतिनियुक्ति से वापस लाकर धरमजयगढ़ में पदस्थ किया गया है।
आदेश में प्रतिनियुक्ति से वापसी वाले अधिकारियों को भी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। संजय यादव को राज्य वन विकास निगम से वापस लेते हुए खैरागढ़ भेजा गया है। पंकज कुमार कमल को भी वन विकास निगम से वापस लेकर बलौदाबाजार की जिम्मेदारी दी गई है।
लोकनाथ पटेल रायपुर से सरगुजा जाएंगे। जितेन्द्र कुमार उपाध्याय धरमजयगढ़ से कटघोरा पहुंचेंगे। कुमार निशांत कटघोरा से मरवाही जाएंगे। वहीं चंद्रशेखर8 शंकरसिंग परदेशी सरगुजा कार्य आयोजना वनमंडल से कोरिया के वन उप संरक्षक होंगे।
2022 बैच के अफसरों को भी नई जिम्मेदारियां मिली हैं। दिपेश कपिल दुर्ग से बस्तर, चंद्र कुमार अग्रवाल मनेन्द्रगढ़ से दुर्ग और विपुल अग्रवाल सारंगढ़-बिलाईगढ़ से सूरजपुर भेजे गए हैं। ऋषभ जैन को पूर्व भानुप्रतापपुर से राज्य वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।
कुल 24 IFS अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है। इनमें मंत्रालय, टाइगर रिजर्व, वन्यजीव, कार्य आयोजना वनमंडल और मैदानी वन मंडलों की जिम्मेदारियां शामिल हैं। आदेश के बाद वन विभाग के मैदानी और मुख्यालय स्तर पर जिम्मेदारियों का बड़ा फेरबदल माना जा रहा है।
IFS Transfer: छत्तीसगढ़ में 5 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना, बनाए गए SDM
छत्तीसगढ़ वन विभाग में 22 डिप्टी रेंजर बने रेंजर, जल्द जारी होगी नई सूची
वन विभाग में नई तैनाती, 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में आईएफएस अधिकारियों के तबादले : 15 अफसरों के प्रभार में बदलाव और प्रशासनिक फेरबदल
गणवीर धम्मशील मंत्रालय पहुंचे
रायपुर की कमान पंकज राजपूत को
बस्तर से लेकर कांकेर तक बदलाव
महासमुंद और गरियाबंद भी बदले
कई अफसर प्रतिनियुक्ति से वापस
सरगुजा और कोरिया में भी बदलाव
नए अफसरों को भी मैदानी जिम्मेदारी
24 अफसरों की बदली पोस्टिंग
ये खबरें भी पढ़ें...
छत्तीसगढ़ वन विभाग में 22 डिप्टी रेंजर बने रेंजर, जल्द जारी होगी नई सूची
वन विभाग में नई तैनाती, 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में आईएफएस अधिकारियों के तबादले : 15 अफसरों के प्रभार में बदलाव और प्रशासनिक फेरबदल
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By Umeshwari Baghel
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman