बस्तर में वन मंत्री के करीबी कर रहे अवैध रेत खनन... पूर्व MLA ने पकड़ी JCB

Kanak Durga Jha | May 25, 2025, 10:07 IST
Forest Ministers close aides illegal sand mining Bastar Former MLA seizes JCB the sootr
छत्तीसगढ़ में रेत उत्खनन और तस्करी धड़ल्ले से जारी है। बस्तर जिले में वन मंत्री मंत्री केदार कश्यप के गृहग्राम में ही नारंगी नदी से उत्खनन का वीडियो सामने आया है।

छत्तीसगढ़ में रेत उत्खनन और तस्करी धड़ल्ले से जारी है। बस्तर जिले में वन मंत्री मंत्री केदार कश्यप के गृहग्राम में ही नारंगी नदी से उत्खनन का वीडियो सामने आया है। पूर्व विधायक ने मौके पर पहुंचकर कुछ गाड़ियों को भी पकड़ा है। पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता चंदन कश्यप का तो यहां तक आरोप है कि ये गाड़ियां मंत्री और पूर्व सांसद के ही परिवार की है। वहीं उप सरपंच का भी कहना है कि, रेत उत्खनन की शिकायत को अनदेखा किया जाता है।



ये खबर भी पढ़िए...UPSC Prelims Exam 2025 : कितने बजे मिलेगी एंट्री... क्या लेकर जाना है जरुरी, जानिए



क्या है पूरा मामला?

चंदन कश्यप ने बताया, कि 20 मई को वे जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे। इस दौरान बड़े आमाबाल में अवैध घाट बनाकर रेत खुदाई होती देखी। वहां के पंचायत प्रतिनिधियों से उन्होंने इसकी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि, मना करने के बावजूद रेत उत्खनन हो रहा है। ग्राम पंचायतों के निर्देश का भी पालन नहीं हो रहा है। सूचना देने के बाद खनिज विभाग के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।



ये खबर भी पढ़िए...कवर्धा में गैंगरेप... चट्टानों के बीच बेहोश मिली युवती



कांग्रेस के मुताबिक- एक गाड़ी कश्यप परिवार की थी

पूर्व विधायक चंदन कश्यप के अनुसार JCB वेदवती कश्यप के नाम पर है। वेदवती कश्यप वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष है। वो पूर्व सांसद दिनेश कश्यप की पत्नी और छत्तीसगढ़ के वन एवं जल सांसधन मंत्री केदार कश्यप की भाभी हैं।



ये खबर भी पढ़िए...



पानी के बाद अब टमाटर को तरसेगा पाकिस्तान, छत्तीसगढ़ के किसानों ने भेजना बंद किया



भिलाई स्टील प्लांट में करीब 1500 बांग्लादेशी मजदूर... होगी जांच



अवैध रेत खनन | रेत खनन | Bastar News | Bastar News in Hindi | छत्तीसगढ़ बस्तर न्यूज | crime news | Crime news The sootr | crime news today



Tags:
  • Bastar News
  • crime news
  • अवैध रेत खनन
  • Crime news The sootr
  • Bastar News in Hindi
  • रेत खनन
  • crime news today
  • छत्तीसगढ़ बस्तर न्यूज