छत्तीसगढ़ में 445 करोड़ रुपए से चार नए स्मार्ट औद्योगिक पार्क बनेंगे

Marut raj | Apr 17, 2025, 13:26 IST
Four new smart industrial parks will be built with Rs 445 crore the sootr
छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय का कहना है कि छत्तीसगढ़ में खनिज, बिजली और पानी की पर्याप्त उपलब्धता है। इससे उद्योगों को फलने-फूलने का अवसर मिलेगा।

सीएम विष्णुदेव साय का कहना है कि छत्तीसगढ़ में खनिज, बिजली और पानी की पर्याप्त उपलब्धता है। इससे उद्योगों को फलने-फूलने का अवसर मिलेगा। इसी तरह 445 करोड़ रुपए के चार नए स्मार्ट औद्योगिक पार्क की स्थापना की जाएगी।



सीएम का कहना है कि आज पूरे देश में सर्वश्रेष्ठ पीडीएस व्यवस्था छत्तीसगढ़ में है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड एकमात्र निगम है, जो प्रदेश की 75 प्रतिशत जनता से जुड़ा हुआ है।



ये खबर भी पढ़िए.... Axis Bank के खिलाफ FIR दर्ज... नगर निगम ने की शिकायत





बस्तर अब पिछड़ेपन का प्रतीक नहीं

अपने दो दिनों के बस्तर प्रवास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टोरेट में संभागस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अफसरों को योजनाओं का शत-प्रतिशत तरीके से अंतिम व्यक्ति तक फायदा दिलवाने काम करते हुए लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।



ये खबर भी पढ़िए.... नई रेल लाइन के लिए जमीन की खरीदी-बिक्री पर लगी रोक, प्रशासन का आदेश



उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास की यात्रा अब ठहराव नहीं, बल्कि निरंतर गति की मांग कर रही है। बस्तर अब पिछड़ेपन का प्रतीक नहीं, नए भारत की संभावनाओं का प्रवेश द्वार बन रहा है। हर गांव, हर परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़े, यही सरकार का लक्ष्य है।



ये खबर भी पढ़िए.... टाइफाइड का इंजेक्शन लगाते ही मुंह से निकलने लगा झाग... 10 मिनट में मौत



उन्होंने युवाओं को सबसे बड़ी पूंजी बताते कहा कि युवाओं को स्वाभिमानी बनाकर बस्तर को चमकता सूर्य बनाना है। साय ने कहा कि बस्तर में शांति की स्थापना का सपना जल्द ही साकार होता दिख रहा है, क्योंकि यहां युवा अफसरों की टीम विकास के लिए संकल्पित है।



31 मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त बस्तर के संकल्प को दोहराते हुए सुरक्षा बलों के साहस, समर्पण और रणनीति के साथ काम करना बड़ी उपलब्धि बताया। शिक्षा सत्र के शुरू होने के साथ ही जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को समयबद्ध और सरल करने का प्रयास भी किया जा रहा है।



ये खबर भी पढ़िए.... Weather Update : मौसम विभाग ने चौकाया... झमाझम बारिश के आसार





छत्तीसगढ़ न्यूज | रायपुर न्यूज | CM Vishnudev Sai | CM Vishnudev Sai statement | Chhattisgarh's new CM Vishnudev Sai | Raipur News | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today



Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • CM Vishnudev Sai
  • सीएम विष्णुदेव साय
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • Chhattisgarh's new CM Vishnudev Sai
  • cg news in hindi
  • CM Vishnudev Sai statement
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live