तेज हवाओं के साथ हो सकती है ओलावृष्टि, 6 जिलों में येलो अलर्ट

Krishna Kumar Sikander | Apr 28, 2025, 12:12 IST
Hailstorm may occur along with strong winds, yellow alert in 6 districts the sootr
छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ली तो तापमान में उतार-चढ़ाव भी शुरू हो गया। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ली तो तापमान में उतार-चढ़ाव भी शुरू हो गया। प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं कुछ जगहों पर बादल के गरजने और ओलावृष्टि हो सकती है।



मौसम में बदलाव से तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के 6 जिलों में बादल गरजने और बारिश की संभावना है। आगामी तीन घंटों में बलौदाबाजार, बेमेतरा, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और रायपुर में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।



ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में पकड़े गए पाकिस्तानी भाई-बहन, फर्जी वोटर ID बनवाया



तापमान में गिरावट की संभावना

मौसम विज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, प्रदेश में एक दो जगहों पर हल्की बारिश या बादलों की गर्जना के बीच फुहार पड़ सकती है। वहीं, कुछ जगहों पर आंधी चल सकती है। ओला वृष्टि होने और वज्रपात भी हो सकता है। साथ ही प्रदेश में तापमान में गिरावट की संभावना है।



ये खबर भी पढ़ें... जवानों से डरा नक्सली लीडर हिड़मा... दुम दबाकर भागा



पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में द्रोणिका के रूप में 77 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में है। उत्तर-दक्षिण दिशा में द्रोणिका विदर्भ से मन्नार की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली है। अन्य निम्न दाब की द्रोणिका उत्तर प्रदेश से बंग्लादेश तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली है।



ये खबर भी पढ़ें... बीयर बम से जवानों को उड़ाना चाहते थे नक्सली... बीजापुर में बड़ा ऑपरेशन



रायपुर के आकाश में छाए रहेंगे आंशिक बादल

प्रदेश में गत 24 घंटों में एक-दो जगहों पर मध्यम से भारी वर्षा हुई। वहीं, दुर्ग में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री और जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 21.1डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में आकाश में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, अधिकतम 40 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।



ये खबर भी पढ़ें... फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों को भेजता था विदेश... पुलिस ने दबोचा





Hailstorm | chances of hailstorm and rain | strong winds will blow | yellow alert | Raipur | CG News | तेज हवाएं चलेंगी | छत्तीसगढ़ की खबर



Tags:
  • CG News
  • Raipur
  • रायपुर
  • strong winds will blow
  • तेज हवाएं चलेंगी
  • chances of hailstorm and rain
  • छत्तीसगढ़ की खबर
  • yellow alert
  • येलो अलर्ट
  • Hailstorm
  • ओलावृष्टि