छत्तीसगढ़ में पकड़े गए पाकिस्तानी भाई-बहन, फर्जी वोटर ID बनवाया

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Pakistani brother sister caught raigarh fake voter ID made the sootr
Pakistani brother sister caught raigarh fake voter ID made the sootr

Pakistani brother sister caught in CG : पहलगाम टेरर अटैक के बाद छत्तीसगढ़ समेत देशभर में पाकिस्तानियों की तलाशी की जा रही है। पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने की चेतावनी दी गई है।

पहलगाम टेरर अटैक के बाद छत्तीसगढ़ समेत देशभर में पाकिस्तानियों की तलाशी की जा रही है। पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने की चेतावनी दी गई है। इसके लिए पुलिस प्रदेश के कोने-कोने में जाकर पाकिस्तानियों को तलाश रही है। मामले में रायगढ़ पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने दो पाकिस्तानी नागरिक को जिले से दबोचा है। दोनों पाकिस्तानी भाई-बहन हैं।

ये खबर भी पढ़िए...जवानों से डरा नक्सली लीडर हिड़मा... दुम दबाकर भागा

फर्जी वोटर ID बनवा कर रह रहे

इसके साथ ही पुलिस ने बड़ा खुलासा भी किया है। पुलिस ने बताया कि भाई-बहन पाकिस्तानी है। दोनों ही रायगढ़ में फर्जी दस्तावेज बनाकर रह रहे थे। इनके पास वैध पासपोर्ट और लॉन्ग टर्म वीजा था। मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह पूरा मामला जूटमिल थाना इलाके का है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस की ओर से बाहरी राज्यों से आए लोगों को लेकर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच जूटमिल थाना प्रभारी को सूचना मिली कि ग्राम कोडातराई में याकूब शेख के मकान में दो पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...फर्जी दस्तावेज बनाकर लोगों को भेजता था विदेश... पुलिस ने दबोचा

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया

पूछताछ में पता चला कि, अर्निश शेख और इफ्तिखार शेख दोनों भाई-बहन हैं और पाकिस्तानी नागरिक हैं। दोनों ने भारतीय नागरिकता प्राप्त किए बिना अवैध रूप से मतदाता परिचय पत्र बनवा लिया है। इसके बाद जूटमिल थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी। साथ ही टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़िए...नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पहली बार CG की जीत, ब्रॉन्ज मेडल दिलाया

वैध पाए गए पासपोर्ट और वीजा

मौके पर वीजा, पासपोर्ट, मतदाता परिचय पत्र और बैंक पासबुक जैसे दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि पासपोर्ट पाकिस्तान का है और LTV (लॉन्ग टर्म वीजा) वैध (सही) है। सिर्फ मतदाता कार्ड गलत है। दोनों ने भारत निर्वाचन आयोग के फॉर्म नंबर 6 में गलत जानकारी देकर ये कार्ड बनवाया था।

ऐसे में पुलिस ने इफ्तिखार शेख (29 साल) और अर्निश शेख (25 साल) के खिलाफ धारा 199, 200, 419, 467, 468, 34 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड में जेल भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़िए...बीजेपी पार्षद भिलाई स्टील प्लांट से तांबे का तार चोरी करते पकड़ा

FAQ

  1. रायगढ़ पुलिस ने किन दो पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है?
    रायगढ़ पुलिस ने इफ्तिखार शेख (29 वर्ष) और अर्निश शेख (25 वर्ष), जो भाई-बहन हैं, को गिरफ्तार किया है।
  2. इन दोनों पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ पुलिस को क्या मुख्य सबूत मिला?
    दोनों ने बिना भारतीय नागरिकता प्राप्त किए फर्जी तरीके से मतदाता परिचय पत्र बनवाया था, जबकि उनके पास पाकिस्तान का वैध पासपोर्ट और लॉन्ग टर्म वीजा था।
  3. गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों के खिलाफ किन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है?
    पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 199, 200, 419, 467, 468 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।




Pakistani | CG News | cg news update | cg news today | crime news | Crime news The sootr | crime news today

Tags:
  • CG News
  • छत्तीसगढ़
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • फर्जी वोटर
  • Pakistani
  • पाकिस्तानी
  • cg news update
  • crime news today
  • cg news today
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर