कांकेर में 111 साल बाद बदला इतिहास, BJP ने कांग्रेस का किला ढहाया

Marut raj | Feb 16, 2025, 08:41 IST
History changed after 111 years in Kanker BJP won the sootr
History changed after 111 years in Kanker, BJP won : छत्तीसगढ़ के कांकेर में 111 सालों के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी ने नगर पालिका में बड़ी जीत हासिल की है।

History changed after 111 years in Kanker, BJP won : छत्तीसगढ़ के कांकेर में 111 सालों के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी ने नगर पालिका में बड़ी जीत हासिल की है। बीजेपी प्रत्याशी अरुण कौशिक ने कांग्रेस के जितेंद्र सिंह ठाकुर को 3 हजार 807 मतों के अंतर से पराजित किया। अंग्रेजों के समय बनी इस नगर सरकार में कांग्रेस का ही कब्जा रहा था।



ये खबर भी पढ़ें... BJP ने किया कांग्रेस को क्लीन स्वीप, सभी 10 नगर निगमों में मेयर की जीत





नगर पालिका के 21 वार्डों में से बीजेपी 11 वार्डों पर जीती

इस जीत के साथ कांग्रेस का एक शताब्दी पुराना वर्चस्व समाप्त हो गया है। नगर पालिका के कुल 21 वार्डों में से बीजेपी ने 11 वार्डों पर जीत दर्ज की है। बीजेपी ने आमापारा, संजयनगर, जवाहर वार्ड, अलबेलापारा, शिवनगर, सुभाष वार्ड, अघननगर, अन्नपूर्णापारा, जनकपुर, मांझापार और एमजी वार्ड में जीत हासिल की।



ये खबर भी पढ़ें... 14 महीने में 180 डिग्री घूम गया जनता का मानस... 4 चुनाव हारी कांग्रेस





वहीं, कांग्रेस को महादेव वार्ड, रामनगर, उदयनगर, शीतलापारा, भण्डारीपारा, महुरबन्दपारा, बरदेभाठा, राजापारा, शांतिनगर और कंकालिनपारा वार्ड में सफलता मिली। जिला प्रशासन विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किया, वहीं भाजपा कार्यकर्ता ने विजय जुलूस निकालर मतदाताओं का आभार जताया हैं। पार्टी के नेता जल्द ही उपाध्यक्ष पद के लिए भी अपना दावा पेश करने की योजना बना रहे हैं।



ये खबर भी पढ़ें... पूर्व सीएम भूपेश बघेल को लगा बड़ा झटका, अपना ही गढ नहीं बचा पाए





FAQ

  1. कांकेर नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कितने वार्डों में जीत हासिल की ?
    भारतीय जनता पार्टी ने कांकेर नगर पालिका के कुल 21 वार्डों में से 11 वार्डों में जीत हासिल की।
  2. भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अरुण कौशिक ने किसे और कितने मतों के अंतर से हराया ?
    भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अरुण कौशिक ने कांग्रेस के जितेंद्र सिंह ठाकुर को 3,807 मतों के अंतर से हराया।
  3. कांग्रेस का कांकेर नगर पालिका में वर्चस्व कितने वर्षों तक बना रहा था ?
    कांग्रेस का कांकेर नगर पालिका में वर्चस्व 111 वर्षों तक बना रहा था।

ये खबर भी पढ़ें... कुनकुरी में CM विष्णुदेव को मात और पाटन में नहीं चला भूपेश का भौकाल



Tags:
  • छत्तीसगढ़ चुनाव न्यूज
  • Kanker News
  • कांकेर न्यूज
  • कांकेर न्यूज इन हिंदी
  • स्थानीय निकाय चुनाव
  • kanker news in hindi
  • छत्तीसगढ़ स्थानीय निकाय चुनाव