हिट एंड रन...हेड कॉन्स्टेबल को रौंदा,बुलेट से जा रहे थे VIP ड्यूटी में

Marut raj | Apr 03, 2025, 09:52 IST
hit and run case head constable death durg the sootr
राज्यपाल रामेन डेका के दौरे के चलते हेड कॉन्स्टेबल की ड्यूटी बालोद में लगाई गई थी। वह वीआईपी ड्यूटी के लिए बुलेट से बालोद जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया और फरार हो गया।

ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल दुष्यंत ठाकुर की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे दुर्ग जिले में बेमेतरा में पदस्थ थे और बालोद में राज्यपाल के आने पर वीआईपी ड्यूटी पर जा रहे थे। वे अपनी बुलेट से निकले थे। जैसे ही वह नंदिनी थाना क्षेत्र के पास पहुंचे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। उन्हें घायल हालत में जुनवानी स्थित श्री शंकराचार्य अस्पताल ले जाया गया, वहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।



ये खबर भी पढ़ें.... Weather Update : अगले 72 घंटे तक जमकर बरसेंगे बादल, अलर्ट जारी





दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। नंदिनी पुलिस ने अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस गाड़ी और ड्राइवर का पता लगाने के लिए दुर्घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।



ये खबर भी पढ़ें.... मौत से घबराए नक्सली... मोदी से की जान बख्शने की अपील



बुलेट से जा रहे थे बालोद

पुलिस के अनुसार मंगलवार बालोद जिले में राज्यपाल रामेन डेका का दौरा था। इसके चलते दुष्यंत ठाकुर की ड्यूटी एक दिन के लिए बालोद लगाई गई थी। प्रधान आरक्षक दुष्यंत अपनी बुलेट से सोमवार देर शाम ड्यूटी के लिए बेमेतरा से बालोद जाने के लिए निकले थे।



दुष्यंत ठाकुर जैसे ही ग्राम पंचायत रवलीडी के पास पहुंचे, सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे बुलेट सहित दुष्यंत काफी दूर जा गिरे और उनको गहरी चोट आई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने डायल 112 को फोन किया। तुरंत नंदिनी थाना से एक टीम वहां पहुंची। टीम ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया।



ये खबर भी पढ़ें.... मौत से घबराए नक्सली... मोदी से की जान बख्शने की अपील



नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिलते ही एक टीम वहां पहुंची थी। पुलिस के जवानों ने तुरंत प्रधान आरक्षक दुष्यंत ठाकुर को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



ये खबर भी पढ़ें.... देशी और विदेशी शराब आज से एक ही दुकान पर मिला करेगी









दुर्ग भिलाई | भिलाई न्यूज | दुर्ग न्यूज | दुर्ग न्यूज इन हिंदी | छत्तीसगढ़ राज्यपाल रामेन डेका | Governor Ramen Deka | chhattisgarh governor ramen deka | Chhattisgarh New Governor Ramen Deka | Durg-Bhilai News | chhatisgarh durg bhilai news | Hit and run case | Hit and Run



Tags:
  • Hit and run case
  • दुर्ग न्यूज
  • भिलाई न्यूज
  • Durg-Bhilai News
  • दुर्ग भिलाई
  • दुर्ग न्यूज इन हिंदी
  • Hit and Run
  • chhatisgarh durg bhilai news
  • Chhattisgarh New Governor Ramen Deka
  • राज्यपाल रामेन डेका
  • Governor Ramen Deka
  • chhattisgarh governor ramen deka
  • छत्तीसगढ़ राज्यपाल रामेन डेका